Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गलवान घाटी में हताहत सैनिकों की संख्या पर ब्लॉगर ने उठाए सवाल तो भड़का चीन, हुई जेल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    गलवान घाटी में हताहत सैनिकों की संख्या पर ब्लॉगर ने उठाए सवाल तो भड़का चीन, हुई जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. भारत के साथ गलवान घाटी झड़प में मारे गए चीन सेना के सैनिकों की संख्या पर संदेह जताने वाले एक लोकप्रिय चीनी ब्लॉगर को चीन में आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. इस ब्लॉगर को सोमवार को ‘चीनी नायकों और शहीदों’ को बदनाम करने का दोषी पाया गया. गौरतलब है कि पिछले साल जून में गलवान घाटी में LAC पर भारत और चीन की सेना के जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इस झड़प में चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों के हताहत होने की जानकारी मिली थी. ब्लॉगर चाउ जिमिंग मार्च में चीनी अधिकारियों द्वारा पारित किए गए नए सुरक्षा कानून के तहत दोषी पाए जाने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं. चीन के सीना वीबो (Sina Weibo) माइक्रोब्लॉगिंग अकाउंट पर ब्लॉगर चाउ जिमिंग के 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं. अदालत ने अपने फैसले में चाउ जिमिंग को आठ महीने जेल की सजा सुनाई. इसके अलावा नानजिंग जियानये पीपुल्स कोर्ट ने 38 वर्षीय ब्लॉगर से कहा कि वह अपने अपराध के लिए प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और नेशनल मीडिया आउटलेट पर 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगे.
    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पीपुल्स डेली अखबार ने जजों के हवाले से रिपोर्ट दी कि चाउ ने 19 फरवरी को अपने सीना वीबो अकाउंट पर पोस्ट किए गए दो मैसेजों के जरिए सीमा पर हताहत हुए चीनी सैनिकों को बदनाम किया. साथ ही ब्लॉगर ने जवानों की वीरता पर सवाल उठाए. रिपोर्ट में कहा गया कि ब्लॉगर का मैसेज तेजी से इंटरनेट पर सर्कुलेट होने लगा, जिस वजह से समाज को नुकसान हुआ है. अदालत ने चाउ की दोषी याचिका और फिर से इस अपराध को नहीं दोहराने की उनकी कमिटमेंट को ध्यान में रखा. इसके बाद अभियोजन पक्ष द्वारा आठ महीने की जेल की सजा की अवधि को स्वीकार किया गया.

    चीनी ब्लॉगर ने क्या लिखा था?

    चाउ ने फरवरी में लिखे अपने ब्लॉग में कहा कि चीनी अधिकारियों द्वारा घोषित चार मौतों की तुलना में चीनी सेना को पिछले साल जून में सीमा संघर्ष में भारी हताहतों का सामना करना पड़ा होगा. बता दें कि चाउ एक पूर्व पत्रकार हैं और उनके पास कानून की डिग्री है. चीनी सैन्य अधिकारियों ने सीमा पर संघर्ष के छह महीने बाद फरवरी तक हताहत होने वाले अपने सैनिकों की संख्या को छिपाए रखा. चाउ को नानजिंग पुलिस ने एक मार्च को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने एक ऑनलाइन वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें ब्लॉगर को उसी दिन अपना अपराध स्वीकार करते हुए दिखाया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लेकिन अभी भी आ रहे 1 लाख से ज्यादा नये मामले
    Next Article एक साल बाद Jio ने फिर लॉन्च किया 98 रुपये वाला प्लान

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.