Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीर खालसा दल ने कृषि विधेयक 2020 को निरस्त करने की माँग करते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड

    बीर खालसा दल ने कृषि विधेयक 2020 को निरस्त करने की माँग करते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीर खालसा दल ने कृषि विधेयक 2020 को निरस्त करने की माँग करते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    बीर खालसा दल ने कृषि कानून 2020 को जनहित में निरस्त करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार, झारखंड सरकार एवं कृषि मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कृषि कानून 2020 की खामियों को बतलाते हुए एवं किसान हित, जनहित और राष्ट्र हित को मद्देनज़र रखते हुए कृषि विधेयक 2020 को पूर्ण रूप से निरस्त करने की माँग की है।
    बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह ‘रिंकू’ ने कृषि विधेयक 2020 की खामियाँ बतलाते हुए कहा कि “एक तरफ केंद्र सरकार जहाँ भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण की बात करती है वहीं इस कानून द्वारा भ्रष्टाचार को न्यौता दिया जा रहा है। किसी निजी कम्पनी या व्यापारी द्वारा अनाज को अनियमित जमा करने की छूट से काला बाज़ारी बढ़ेगी और इसमें कोई शक नहीं है कि निजी कम्पनियाँ मनमाने मूल्य पर अनाज को बेच कर अपनी तिजौरी भरेंगी। निजी कंपनियों के लिए एमएसपी का प्रावधान लागू न करना इस विधेयक की सबसे बड़ी खामी है और निजी कंपनियों के आने से मंडी व्यवस्था पूर्ण रूप से खत्म होने के कगार पर आ जायेगी जो देश हित मे बिल्कुल सही नहीं है।”
    वहीं संस्था के जनरल सेक्रेटरी जे.एस. कंबोज ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में किसान और कम्पनी के बीच किसी भी विवाद को एस डी एम द्वारा समाधान देने के विषय पर जोर डालते हुए कहा कि “इस कानून के तहत सरकार किसान को कमजोर कर रही है, किसान को न्यायालय जाने से वंचित रखना, निजी कम्पनियों को अनुचित करने का लाइसेंस देने जैसा है। इसलिए सरकार इसे पूर्ण रूप से निरस्त करें।”
    ज्ञापन देने के लिए बीर खालसा दल की ओर प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू के साथ जे.एस. कम्बोज, जसबीर सिंह गिल, श्याम सिंह भाटिया, हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, मनमीत सिंह इत्यादि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व पीएम अटल जी के जन्मदिन को भाजपा मनाएगी किसानों के संग, शामिल होंगे पूर्व सीएम एवं सांसद
    Next Article साहिबजादों की याद में 126 लोगों ने किया रक्तदान

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.