Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व पीएम अटल जी के जन्मदिन को भाजपा मनाएगी किसानों के संग, शामिल होंगे पूर्व सीएम एवं सांसद
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    पूर्व पीएम अटल जी के जन्मदिन को भाजपा मनाएगी किसानों के संग, शामिल होंगे पूर्व सीएम एवं सांसद

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व पीएम अटल जी के जन्मदिन को भाजपा मनाएगी किसानों के संग, शामिल होंगे पूर्व सीएम एवं सांसद

    ■ पीएम मोदी करेंगे किसानों के साथ संवाद, महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में लगेगा स्क्रीन।

    जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के साथ मनाएंगे। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 18 हजार करोड़ रुपये लगभग 9 करोड़ किसान परिवारों के खातों में हस्तांतरित करेंगे व उनसे सीधा संवाद करेंगे। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में स्मरण करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि किसान संवाद कार्यक्रम के मद्देनजर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत दो स्थानों पर किसानों की उपस्थिति में बड़े एलईडी स्क्रीन पर पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद का सजीव प्रसारण किया जाएगा। जहां कमलपुर मंडल अंतर्गत हाट बाजार मैदान, बड़ा सुसनी में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो किसानों के संग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं, पोटका अंतर्गत पोटका चौक मैदान में पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान किसान भाइयों के बीच मोदी सरकार के पिछले छह वर्षों के दौरान कृषि एवं किसानों को लाभ एवं प्रयासों की चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु स्थानीय किसान भाइयों को आमंत्रित किया गया है। 25 दिसंबर को महानगर अधीन सभी मंडलों में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिन को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा, तत्पश्चात सभी मंडलों में तय किये गए प्रमुख स्थानों पर किसान संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता व आमजन सामूहिक रूप से जुड़ेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान को पूर्ण रूप से समर्पित सरकार है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंस्टिट्यूट और कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस
    Next Article बीर खालसा दल ने कृषि विधेयक 2020 को निरस्त करने की माँग करते हुए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.