Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने मोहरे की तरह इस्तेमाल किया : बृजभूषण
    Headlines राजनीति

    विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने मोहरे की तरह इस्तेमाल किया : बृजभूषण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने मोहरे की तरह इस्तेमाल किया : बृजभूषण

    गोंडा: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने डब्ल्यूएफआई पर नियंत्रण और भारतीय जनता पार्टी पर हमले की अपनी “साजिश” में पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को “मोहरे” के तौर पर इस्तेमाल किया।

    ओलंपियन पहलवान फोगाट और पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने यहां कहा कि उन्होंने 2012 के डब्ल्यूएफआई चुनाव में कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को हराया था, इसलिए वे उनसे रंजिश रखते हैं।

     

     

     

    यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दो प्रमुख चेहरे फोगाट और पुनिया के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, “वे चेहरे थे… वे मोहरे थे। (हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री) भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस और कांग्रेस परिवार ने उन्हें मोहरों की तरह इस्तेमाल किया।”

    उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, “यह सब भारतीय कुश्ती महासंघ पर नियंत्रण पाने और भाजपा तथा उसकी विचारधारा पर हमला करने के लिए रची गई साजिश थी…राहुल की यह टीम, कांग्रेस इस तरह का काम करती रहती है।”

     

     

     

    विनेश फोगाट ने बयान दिया है कि किसी भी महिला को वह सब न सहना पड़े, जो उन्हें सहना पड़ा है।

    इस बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “उनके (फोगाट के) साथ क्या हुआ? जिस घटना का वह आरोप लगा रही हैं वह उस समय हुई जब मैं लखनऊ में था। समय ही सच्चाई बताएगा।”

     

     

    कांग्रेस ने फोगाट को हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में तूफान ‘यागी’ ने मचाई तबाही; दो लोगों की मौत, 92 अन्य घायल
    Next Article आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा के 5 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया

    Related Posts

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    March 6, 2026

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    March 6, 2026

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांड्रा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, एक पैर टूटा

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.