Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में तूफान ‘यागी’ ने मचाई तबाही; दो लोगों की मौत, 92 अन्य घायल
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    चीन में तूफान ‘यागी’ ने मचाई तबाही; दो लोगों की मौत, 92 अन्य घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चीन में तूफान ‘यागी’ ने मचाई तबाही; दो लोगों की मौत, 92 अन्य घायल

    बीजिंग:  तूफान ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

     

     

    यागी, इस साल का 11वां तूफान (टाइफून) है जो शुक्रवार को चीन के समुद्र तट से टकराया। इसने पहले हैनान में दस्तक दी और फिर गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा।

    चीन ने शुक्रवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है, क्योंकि यागी तूफान सबसे पहले हैनान में पहुंचा, उसके बाद दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा और इसके चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र तथा उत्तरी वियतनाम तक पहुंचने की आशंका है।

     

     

    हांगकांग से प्रकाशित होने वाले ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों से 10 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिये गए हैं तथा शुक्रवार को 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

    सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में, प्रांत में नारियल के पेड़ों को टूटकर गिरते देखा जा सकता है। हर जगह बिलबोर्ड गिरे हुए हैं और वाहन पलटे हुए नजर आ रहे हैं।

    हैनान मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, यागी, जिसके केंद्र बिंदु के पास लगभग 245 किमी प्रति घंटा (152 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, शुक्रवार को शाम 4 बजे के आसपास वेनचांग में पहुंचा था।

     

     

     

    वर्ष 1949 से 2023 तक, 106 ‘टाइफून’ हैनान में आए, लेकिन केवल नौ को ही ‘सुपर टाइफून’ के रूप में श्रेणीबद्ध किया गया।

    गुआंगडोंग के प्रांतीय गवर्नर वांग वेइजहोंग ने स्थानीय अधिकारियों से यागी के खिलाफ ‘‘कोई कसर नहीं छोड़ने’’ और ‘‘मुश्किल लड़ाई जीतने’’ का आग्रह किया। इस तूफान के कारण शनिवार को पश्चिमी गुआंगडोंग प्रांत और पर्ल रिवर डेल्टा में भारी बारिश और तूफान आने की आशंका है।

    चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में तूफान आने के बाद आपदा राहत प्रयासों को बढ़ाने को कहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर सिगनल के समीप हुए हादसे में आक्रोशित परिजनों ने थाना का घेराव कर किया प्रदर्शन
    Next Article विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने मोहरे की तरह इस्तेमाल किया : बृजभूषण

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.