विनय आईएएस अकादमी शहर का गौरव: विधायक पूर्णिमा साहू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विनय आईएएस अकादमी शहर के लिए गौरव है। 25 वर्ष पहले छोटी सी शुरुआत से शुरू हुई यह संस्था आज राष्ट्र की पहचान बन चुकी है। इसी वर्ष सिविल सेवा और जेपीएससी जैसी कठिन परीक्षाओं में 100 से अधिक छात्रों का चयन हुआ है। इनमें शहर की टॉपर खुशी पांडे (13वीं रैंक) भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में शामिल खुशी पांडे ने कहा कि कुछ दिन पहले वे एक स्टूडेंट थीं और आज विशिष्ट अतिथि बनकर आना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने छात्रों को मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।

वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, प्रभात खबर के संदीप सावर्ण, और पूर्ति ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जुनून और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है।

अकादमी के निदेशक विनय सिंह ने कहा कि जल्द ही इसकी शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जाएंगी और छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज की सुविधा भी व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

