Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु की शिक्षा से ही जीवन को दिशा मिलती है: विधायक पूर्णिमा दास साहु 
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुरु की शिक्षा से ही जीवन को दिशा मिलती है: विधायक पूर्णिमा दास साहु 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु की शिक्षा से ही जीवन को दिशा मिलती है: विधायक पूर्णिमा दास साहु

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सुमन मेमोरियल ट्रस्ट, एग्रीको में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहु ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान का प्रकाश असंभव है। उन्होंने भारत के महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि गुरु की शिक्षा से ही जीवन को दिशा मिलती है और गुरु का सम्मान, समाज का सम्मान है।

    पूर्णिमा दास साहु ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे स्कूल की शिक्षिका से की थी और उसी आय से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कहा कि आज भी उनके पूर्व छात्र सोशल मीडिया पर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भेजते हैं, जो उनके लिए गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि प्रमोद मिश्रा ने कहा कि गुरु ही वह दीपक हैं जो जीवन को प्रकाशित करते हैं और शिक्षक का सम्मान करना हर किसी का कर्तव्य है।

    इस अवसर पर प्राचार्य नूतन झा ने ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। चेयरमैन एम.सी. मधुकर और निदेशक चंदा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शिक्षकों को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।

    गुरु की शिक्षा से ही जीवन को दिशा मिलती है: विधायक पूर्णिमा दास साहु
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविनय आईएएस अकादमी शहर का गौरव: विधायक पूर्णिमा साहू
    Next Article भाजपा सोनारी मंडल ने बड़ी हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया

    Related Posts

    बारिनगर में आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी दम

    October 24, 2026

    मानगो में हाईवा की टक्कर से बिजली के दो पोल गिरे, बड़ा हादसा टला

    October 24, 2026

    एसएसपी के नाम से उगाही करने वाला अपराधी गिरफ्तार

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिनगर में आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी दम

    मानगो में हाईवा की टक्कर से बिजली के दो पोल गिरे, बड़ा हादसा टला

    एसएसपी के नाम से उगाही करने वाला अपराधी गिरफ्तार

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल 2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना: संरा

    केन्या में इबोला संक्रमण के कारण दूसरी मौत

    हैदराबाद हवाई अड्डे पर 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

    कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.