Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस एजेंटों की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    बस एजेंटों की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. बस एजेंटों की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    हाता दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को मुखिया देवी कुमारी भूमिज की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें मानगो, साकची और रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से हाता-हल्दीपोखर आने वाले यात्रियों के साथ बस एजेंटों द्वारा कथित दुर्व्यवहार, बस में चढ़ने से रोकने, अधिक किराया मांगने तथा महिलाओं और बुजुर्गों को सीट से उठाने के आरोपों पर चर्चा हुई।

     

    वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीण यात्रियों से मनमाना किराया मांगा जाता है और मांग पूरी नहीं करने पर बीच रास्ते में बस से उतारने तथा गाली-गलौज की घटनाएं होती हैं। बैठक में तय किया गया कि उपायुक्त, एसएसपी, बस मालिक और मानगो बस स्टैंड के मुख्य एजेंट से शिकायत कर यात्रियों को निर्धारित किराये पर सम्मानपूर्वक यात्रा की सुविधा देने की मांग की जाएगी। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर हाता चौक पर संबंधित बसों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए रोकने की चेतावनी दी गई।

     

    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बसों में छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों से किराया लेने पर रोक की मांग भी उठी। बैठक में कृष्णा गोप, सुनील डे, शंकर चंद्र गोप, कृष्णापद मंडल, संजय साव, श्रीकांत सरदार, सुभाष गोप, मंटू विश्वास, सुमित डे, रिक चटर्जी, संजय खंडायत, तपन मित्रा और मृगेन नायक सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो साल से फरार ब्राउन शुगर के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
    Next Article कपाली में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    September 22, 2026

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    September 22, 2026

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    विस्थापित का बेटा भूख हड़ताल पर

    ब्रजभूषण के आरोपों के बीच रामदेव के समर्थन में उतरे विनोद तावड़े, बढ़ी सियासी हलचल

    संघमित्रा कोल परियोजना खुलने से पहले जमीन फर्जीवाड़े का आरोप, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला

    सरयू राय ने पूछा, पूरी रफ्तार से पानी जाने के बावजूद घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा पानी?

    चतरा में भाड़ा वीआईपी वाला, सुविधा शून्य, दोगुना किराया से बढ़ रहा विवाद, यात्रियों की रोजाना बस एजेंटों से तू-तू, मैं-मैं

    केरेडारी से टंडवा खधैया पुल तक निजी कोल दुलाई सड़क निर्माण पर जिला परिषद ने की कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, 8 गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.