जयकान पंचायत में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया प्रखण्ड के जयकान पंचायत भवन में झारखंड सरकार की पहल के तहत पंचायत के सभी ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधानों को माला पहनाकर और शॉल भेंटकर पारंपरिक ग्राम व्यवस्था में उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष सह जयकान ग्राम प्रधान डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि ग्राम प्रधान पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। गांव की सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक परंपराओं और ग्रामीण व्यवस्था को बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने की सरकारी पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा और उनकी जिम्मेदारियों के निर्वहन का उत्साह मजबूत होगा।
सम्मानित होने वालों में कमल किशोर महतो, शिकार हेंब्रम, धीरेन महतो, छोटेलाल सरदार, बुधराम हांसदा, दुखु मुर्मू और लखन टुडू समेत अन्य ग्राम प्रधान शामिल थे।
मौके पर पंचायत सेवक आदित्य चंद्र महतो, पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सोमाय, उपमुखिया शेफाली महतो, पंचायत समिति सदस्य रानी देवी, परितोष महतो, संजय महतो, रामचरण गोप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

