विजया गार्डन रेजिडेंट्स एसोसिएशन की बैठक में सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: विजया गार्डन रेजिडेंट्स एसोसिएशन की बैठक आज सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हाल में हुई चोरी की घटना सहित अन्य समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
सदस्यों ने कहा कि सोसाइटी के विस्तार के कारण कई चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। इस पर सुझाव दिया गया कि सोसाइटी को चरणबद्ध (फेज़वाइज) रूप में विभाजित किया जाए, ताकि सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।
सदस्यों का मत था कि वर्तमान केंद्रीकृत व्यवस्था में इतनी बड़ी सोसाइटी का संचालन कठिन हो रहा है। बैठक में यह भी तय किया गया कि बिल्डर एवं तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेकर व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।

