Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरौनी रिफाइनरी में सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम से हुआ सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का शुभारंभ ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बरौनी रिफाइनरी में सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम से हुआ सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का शुभारंभ ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय :बरौनी रिफाइनरी में सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम से हुआ सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का शुभारंभ .केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक मनाया जा रहा है । इस वर्ष का विषय ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें ; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें ’ है। इसके तहत आज बरौनी रिफाइनरी में बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार मिटाने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।
    कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए, आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने कहा, “इंडियनऑयल भ्रष्टाचार से लड़ने और सर्वोत्तम प्रणालियों और प्रक्रियाओं के माध्यम से हमारे कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए प्रभावी निवारक उपाय अपनाता है। हम डिजिटलीकरण, मानक संचालन प्रक्रियाओं को अपनाने, मौजूदा प्रक्रियाओं को सरल बनाने, गैर-मूल्य वर्धित गतिविधियों को समाप्त करने और ग्राहकों की संतुष्टि को बढ़ाने के लिए नीतियों में सुधार करने की ओर निरंतर कार्य कर रहे हैं। सत्यनिष्ठा के साथ, आइए हम सुशासन के ब्रांड एंबेसडर बनें। आइए इस अवसर पर इस अवधि का उपयोग करते हुए अपने हितधारकों को संवेदनशील बनाने और उन्हें यह संदेश देने के लिए आगे बढ़े कि हम निष्पक्ष, पारदर्शी और राष्ट्र की सेवा में प्रतिबद्ध हैं। आइए हम अपने आप में सुधार की गुंजाइश की पहचान करें और अपने ग्राहकों को बेहतर और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने पर काम करें।” इस अवसर पर श्री झा ने अपने सम्बोधन में सभी कर्मचारियों को विकसित भारत के निर्माण में सत्यनिष्ठा, अनुशासन और कर्मठता से समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। बरौनी रिफाइनरी स्थित अधिगम एवं विकास केंद्र में श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने सत्यनिष्ठा शपथ दिलवाई। श्री सत्य प्रकाश, कार्यपालक निदेशक (तकनीकी) ने इंडियनऑयल के अध्‍यक्ष श्री एस एम वैद्य, श्री जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) ने मुख्य सतर्कता अधिकारी, इंडियनऑयल, श्री अनंत कुमार सिंह और डॉ. प्रशांत राऊत , मुख्‍य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने निदेशक (रिफाइनरीज़) सुश्री शुक्ला मिस्त्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जागरूकता के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए जागरूकता पोस्टर का विमोचन श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्‍य महाप्रबंधकगण , श्री आर के सिंह, कमांडेंट, सीआईएसएफ़, श्री एन राजेश, महाप्रबंधक (सतर्कता), महाप्रबंधकगण, उप महाप्रबंधकगण, बीटीएमयू के प्रतिनिधि, आईओओए के प्रतिनिधि और बरौनी रिफाइनरी के अन्य वरिष्‍ठ अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता रथ को श्री आर के झा,कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने झण्डा दिखाकर रवाना किया। यह रथ बेगूसराय के ग्रामीण इलाकों के लोगों के बीच भ्रष्‍टाचार मिटाने और देश को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित करेंगे। इसी कड़ी में बरौनी रिफ़ाइनरी के कर्मचारियों, आश्रितों, बीआर डीएवी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, आईओसी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोविंदपुर के बच्चों तथा राजकीय पोलिटेक्निक, बरौनी के छात्रों के लिए ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें ; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें ’ विषय पर नारा, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमसागर सिंह के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया गहरा शोक, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत प्रेमसागर सिंह के बेटी से की फ़ोन पर बात, कई नेताओं ने भी व्यक्त की शोक संवेदना
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन, 23 सड़क परियोजनाओं की भी दी सौगात

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.