Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन, 23 सड़क परियोजनाओं की भी दी सौगात
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन, 23 सड़क परियोजनाओं की भी दी सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन, 23 सड़क परियोजनाओं की भी दी सौगात

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा -मयूराक्षी नदी पर पुल से इलाके के बहुआयामी विकास का खुलेगा रास्ता

    ◆ _मुख्यमंत्री ने कहा- जनमानस की भावनाओं को देखते हुए पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु करने की सरकारी प्रक्रिया जल्द होगी पूरी

    ◆ मुख्यमंत्री बोले- सरकार आपके द्वार का तीसरा चरण होने जा रहा शुरू, आपको पूरे मान-सम्मान के साथ देंगे हक- अधिकार

    ● समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    ● कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने का कर रहे काम_

    ● अबुआ आवास योजना के माध्यम से बेखरों के अपने आशियाना होने का सपना करेंगे पूरा

    ● हम अपने अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों का सम्मान करते आए हैं और करते रहेंगे :हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

    सड़क और पुल विकास की अहम कड़ी होती है। इससे बहुआयामी विकास का रास्ता खुलता है। कनेक्टिविटी जितनी बेहतर होगी, उतना ही फायदा उसे इलाके के रहने वालों को होता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज दुमका जिले के कुमड़ाबाद में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 अरब 91 करोड 41 लाख 83 हज़ार 896 रुपए की लागत से 11 सड़कों का उद्घाटन और 1 अरब 43 करोड़ 26 लाख 5 हज़ार 500 रुपए की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास किया।

    *_विकास को मिलेगी नई दिशा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मयूराक्षी नदी पर बने इस पुल से विकास को एक नई दिशा मिलेगी। इससे आवागमन सुलभ और आसान हो जाएगा। कई गांव का दुमका जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क होगा। लोगों को आने-जाने में समय की बचत होगी। शिक्षा, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इलाके का सामाजिक- आर्थिक उत्थान होगा और पर्यटन के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा।

    *_एक बार फिर आपके दरवाजे पर आपको मिलेगा आपका हक और अधिकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनका हक और अधिकार पूरे मान-सम्मान के साथ देने के लिए सरकार संकल्पित है। इस कड़ी में एक बार फिर “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। अधिकारी आपके दरवाजे पर आएंगे। पंचायत में शिविर लगेंगे। यहां आपकी समस्याओं का समाधान भी होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

    *_कोई बुजुर्ग, विधवा, और दिव्यांग बिना पेंशन के नहीं रहेगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गरीबों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार वचनबद्ध है। इसी कड़ी में सरकार में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू किया है। इस योजना के तहत सभी बुजुर्ग, विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगों को पेंशन दिया रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि कोई भी योग्य पात्र इस योजना से वंचित न रहे।

    *_बेघरों का होगा अपना आशियाना_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोई परिवार बेघर नहीं रहेगा। सभी बेघरों के अपने आशियाना का सपना पूरा होगा। इसके लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना के तहत आठ लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

    *_रोजगार और स्वरोजगार पर विशेष फोकस_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में सरकारी विभागों के खाली पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही है तो रोजगार मेला के जरिए हजारों युवाओं को निजी कंपनियों और संस्थानों में जॉब दिलाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जो भी व्यक्ति स्वरोजगार करना चाहता है उसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से सरकार मदद कर रही है।

    *_आप अपने बच्चे- बच्चियों को पढ़ाएं, खर्च सरकार देगी_*

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने बच्चे बच्चियों को अच्छे से पढ़ाएं। उनका भविष्य संवारें। पढ़ाई पर होने वाले खर्च की चिंता नहीं करें। सरकार इस खर्च को वहन करेगी। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल , इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार आर्थिक मदद दे रही है। वहीं, विदेश में पढ़ाई के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है। बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहें, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी सावित्री योजना चलाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और उसका लाभ लेने को कहा।

    *_अपने अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को नहीं भूल सकते_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने अमर वीर- शहीदों और झारखंड आंदोलनकारियों को कभी भूल नहीं सकते हैं। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। हम उनका सम्मान करते आए हैं और करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि यहां की जनता मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु करने की पक्षधर है। ऐसे में मयूराक्षी नदी पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु करने की सरकारी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

    इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री बादल, सांसद श्री विजय हांसदा, विधायक श्री नलिन सोरेन और श्रीमती सीता सोरेन, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती जॉयस बेसरा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण सचिव श्री सुनील कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त श्री लालचंद दादेल, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

    23 सड़क परियोजनाओं की भी दी सौगात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी रिफाइनरी में सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम से हुआ सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का शुभारंभ ।
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.