Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमसागर सिंह के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया गहरा शोक, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत प्रेमसागर सिंह के बेटी से की फ़ोन पर बात, कई नेताओं ने भी व्यक्त की शोक संवेदना
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोलमुरी मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमसागर सिंह के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया गहरा शोक, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत प्रेमसागर सिंह के बेटी से की फ़ोन पर बात, कई नेताओं ने भी व्यक्त की शोक संवेदना

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमसागर सिंह के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया गहरा शोक, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत प्रेमसागर सिंह के बेटी से की फ़ोन पर बात, कई नेताओं ने भी व्यक्त की शोक संवेदना

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत गोलमुरी मंडल क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमसागर सिंह का निधन सोमवार संध्याकाल में हो गया। वे करीब 73 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछले कई दशकों से पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर कई महत्वपूर्ण दायित्वों को बखूबी पूर्ण करने वाले करने वाले प्रेमसागर सिंह के निधन की खबर से पूरे पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई, उनके निधन की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमसागर सिंह के निधन पर झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रेम सागर सिंह का जीवन समाज व संगठन के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनका निधन भाजपा परिवार व पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फ़ोन पर दिंवगत प्रेम सागर सिंह की बेटी से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्री सिंह के निधन से मर्माहत परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी प्रेमसागर सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनके समर्पण की भावना भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव संस्कारित करते रहेंगे। उनका निधन पार्टी व सामाजिक स्तर पर बड़ी क्षति है।

    पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने भी प्रेमसागर सिंह के निधन को दुःखद एवं स्तब्धकारी बताते हुए कहा कि लंबे समय से सक्रिय रूप में पार्टी की सेवा एवं सहयोग करने वाले प्रेम सागर सिंह की एक अभिभावक के रूप में कमी हमेशा महसूस की जाएगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी प्रेमसागर सिंह के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से उनके सानिध्य में सीपी समिति स्कूल के भवन के सह प्रभारी के रूप में काम करने का अवसर मिला। पार्टी के सच्चे और समर्पित योद्धा के रूप में वे सदैव याद किये जायेंगे। प्रेम झा ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की है।

    वहीं, वरिष्ठ नेता प्रेमसागर सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरीय नेता खेमलाल चौधरी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब पीकर हंगामा करते हुए युवक को पुलिस ने बुचौली गांव से पकड़ा
    Next Article बरौनी रिफाइनरी में सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम से हुआ सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का शुभारंभ ।

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.