Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान, 9 हाईवा जब्त, करीब 5 लाख रूपए लगाया गया जुर्माना
    Breaking News Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड

    जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान, 9 हाईवा जब्त, करीब 5 लाख रूपए लगाया गया जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय के निर्देशानुसार आज भी नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

    जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान, 9 हाईवा जब्त, करीब 5 लाख रूपए लगाया गया जुर्माना

    पोटका प्रखंड के हाता में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन के नेतृत्व में 19 जुलाई के देर शाम चलाये गए वाहन जांच अभियान में 9 हाईवा को जब्त किया गया । जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त हाईवा का डाला बड़ा और ओवरलोडिंग पाए जाने के कारण कार्रवाई की गई । 2 हाईवा में बालू तथा अन्य 7 में चिप्स लोड था। जांच में वाहन संचालकों द्वारा बालू का चालान नहीं प्रस्तुत किया गया । जब्त वाहनों पर लगभग 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए जिला खनन पदाधिकारी को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन एवं बिना वैध कागजात के वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

     

    कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय के निर्देशानुसार आज भी नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

    पदाधिकारी के निर्देश में सड़कों, चौक चौराहों में भ्रमण कर अतिक्रमण करने वाले दुकान ,प्रतिष्ठानों के मालिकों को चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूला गया

    कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय ने माइक से उद्घोषणा करते हुए लोगों से शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने का किया अपील

    अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के ₹14000 जुर्माना वसूला गया

    शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निगम क्षेत्र के मुख्य सड़क, चौक चौराहा आदि का निरीक्षण किया

    शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाने का निर्देश

    कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के निर्देश में शहर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर मानगो चौक, डिमना रोड आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर अतिक्रमण हटाया । कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में सड़कों ,चौक चौराहों में कई दुकानदारों प्रतिष्ठानों के द्वारा अपने बिक्री के सामानों को रोड के किनारे लगाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदार मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कारवाई किया एवं मुख्य सड़क से दुकान के सामानों को अंदर करवाया, कई प्रतिष्ठान के मालिकों एवं पथ विक्रेताओं से जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों से दुकान का सामान अंदर करवाया गया एवं पथ विक्रेताओं को मुख्य सड़क से अंदर दुकान लगवाया गया।

    अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से आज कुल ₹14000 जुर्माना वसूला गया एवं कई दुकानदारों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। माइक से अनाउंसमेंट करते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई एवं मुख्य सड़क छोड़कर व्यवसाय करने का सख्त की सख्त कार्रवाई की जाएगी ।कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया
    दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के द्वारा अतिक्रमण किए जाने से ट्रैफिक की समस्या हो रही है एवं आवागमन बाधित हो रहा है।
    लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, चौक चौराहों में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया एवं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कारवाई कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया ।

    इस अवसर पर नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, निशांत कुमार राहुल कुमार कार्यालय कर्मी कुमार अंशुमन राजेश कुमार, सुकुमार आदि उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिविल सर्जन एवं कार्यपालक अभियंता की टीम ने अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्थापना हेतु स्थल एवम् भवन चयन पर चर्चा की
    Next Article जानें जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Volk казино – обзор и варианты

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    XLRI में 34वां जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान, डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ पर रखे विचार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.