Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो गुरुद्वारा में आयोजित हुये विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व जनहित के कार्यक्रम
    Breaking News झारखंड

    मानगो गुरुद्वारा में आयोजित हुये विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व जनहित के कार्यक्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मानगो गुरुद्वारा में आयोजित हुये विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व जनहित के कार्यक्रम*

    *रक्तदान शिविर में 124 यूनिट रक्तदान संग्रह*

    *भगवान सिंह किये गए सम्मानित, बन्ना गुप्ता ने माथा टेका, स्त्री सत्संग सभा ने किया धार्मिक समागम*

    रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में विभिन्न धार्मिक, समाजिक व जनहित कार्यक्रमों का दौरा रहा। गुरुद्वारा परिसर में रविवार को एकदिवसीय रक्त दान शिविर के आयोजन के अलावा स्त्री सत्संग सभा द्वारा धार्मिक समागम का आयोजन सहित सिख प्रचारकों द्वारा भगवान सिंह का सम्मान उपरांत झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
    गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो व एमजीएम अस्पताल प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 124 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कमिटी सदस्यों व एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर बीके गुप्ता, संजय कुमार व राहनुनिशा का मुख्य योगदान रहा।
    उपरांत जमशेदपुर के सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी व एसजीपीसी के प्रचारक गुरविंदर सिंह जम्मू ने मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह को उनके किसानी आंदोलन में सक्रिय भूमिका व किये गए विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि भगवान सिंह सिख समाज के प्रति समर्पित शख्स हैं वे हर मुद्दे पर चाहे वह किसानी आंदोलन हो, धार्मिक मामला हो या सामाजिक हमेशा बढ़चढ़ कर अपना योगदान देते हैं। उधर, स्त्री सत्संग सभा, मानगो की प्रधान बीबी बलजीत कौर के नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश दिहाड़े को मनाने हेतु धार्मिक समागम का आयोजन भी मानगो गुरुद्वारा में किया गया। जिसमें प्रचारक गुरविंदर सिंह जम्मू ने प्रचार माध्यम से संगत को गुरू ग्रंथ साहिब के बारे में जागरूक किया।
    इसी बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने मानगो गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जहां उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर समागम में शामिल भी हुये। इस दौरान प्रधान भगवान सिंह ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 वें वित्त आयोग अंतर्गत ग्राम पंचायतों के लिए कनीय अभियंता एवं लेखा लिपिक- सह- कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए दो पालियों में परीक्षा संपन्न
    Next Article बच्चे अगर देश के भविष्य तो शिक्षक भविष्य निर्माता :दिनेश कुमार

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.