Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वार्थी तत्वों की ब्लैकमेलिंग की बलि चढ़ा वनराज स्टील्स
    Breaking News Business Headlines झारखंड राजनीति

    स्वार्थी तत्वों की ब्लैकमेलिंग की बलि चढ़ा वनराज स्टील्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वार्थी तत्वों की ब्लैकमेलिंग की बलि चढ़ा वनराज स्टील्स

    क्षेत्र के विकास को कटिबद्ध वनराज स्टील्स कारखाना बन्द करने को मजबूर

    कंपनी ने उपायुक्त को पत्र लिख सुनाई अपनी व्यथा, कहा लिखित आश्वासन पर ही सकता है काम शुरू
    वर्षों से बंद पड़ी बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) को चलाने के लिए अधिकृत संचालनकर्ता वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) आखिरकार अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गयी।
    शनिवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीत चौधरी ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त राजकमल अरवा को पत्र लिख अपनी व्यथा सुनाई।
    उपायुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पंचग्राम विस्थापित व प्रभावित समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण आसुतोष बेसरा, मदन प्रसाद, गिरिधारी महतों, सुभाषचंद्र महतो, अरुण टुडू तथा गांव के दर्जनों लोगों ने प्लांट परिसर में अनाधिकृत प्रवेश कर कर्मचारियों के साथ मारपीट किया हैं जिसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारियो को दी गयी हैं। उपरोक्त लोग पूर्व में भी इस तरह कि घटना को अंजाम दे चुके हैं तथा बार बार ठेकेदारी व जबरन नियोजन को लेकर लोगो बरगला रहे हैं व कारखाना संचालन बार बार बंद करा दे रहे है।
    जमीन विक्रेता, पूर्व कर्मचारी व आसपास के लगभग 400 से अधिक ग्रामीणों को प्रबंधन ने रोजगार दिया हैं तथा वे लोग कार्य कर रहे हैं उसके बावजूद प्रबंधन कर्मचारी नियोजन क्षमता से अधिक 500 लोगों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार पर रखा हैं व इनका पारिश्रमिक दे रहा है। इसके बावजूद प्रबंधन ने कई बार चर्चा भी किया और प्रशासन को भी अवगत कराया था, प्रशासन का हस्तक्षेप भी हुआ कि प्लांट को चलाया जाये और लोगो को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिले तथा सरकार को भी वाणिज्य कर मिल सके जिससे चांडिल व आस पास का विकास हो सके।
    किन्तु उपरोक्त लोग प्लांट को बार बार अवरोध उत्पन्न करके कारखाना संचालन को बाधित कर रहे हैं और कर्मचारियों व वाहनो का आना जाना बंद कर दिए है जिसके कारण कारखाने को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए प्रबंधन ने ये निश्चय किया हैं कि जबतक स्थिति सामान्य नहीं होती हैं और जब तक समिति व प्रशासन के द्वारा लिखित रूप से आश्वस्त नहीं किया जाता तब तक बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड/वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड कारखाने का संचालन स्थगित करते हुए अनिश्चितकालीन के लिए बंद रखा जायेगा जिससे श्रमिकों का पारिश्रमिक भी प्रभावित होगा जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेवारी पंचग्राम विस्थापित व प्रभावित समिति के पदाधिकारी, सदस्यो व ग्रामीणों की होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री शीतला माता मंदिर गढ़हाबासा में नवरात्रि ज्वारा पूजा इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है
    Next Article मुकेश अंबानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, 100 अरब डॉलर पहुंची नेटवर्थ

    Related Posts

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.