Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम धामी का बड़ा ऐलान: सभी परीक्षाओं में तत्काल खत्म होगी साक्षात्कार की व्यवस्था
    Breaking News Headlines

    सीएम धामी का बड़ा ऐलान: सभी परीक्षाओं में तत्काल खत्म होगी साक्षात्कार की व्यवस्था

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया. सीएम धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि समूह ‘ग की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जा रही हो. सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाए.

     

    सीएम धामी के इस ऐलान के बाद इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी सम्मिलित होंगे, अर्थात जेई जैसे तकनीकी पदों में भी साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त कर दी जाएगी. उच्च पदों में जहां साक्षात्कार आवश्यक हो, जैसे- पीसीएस या अन्य उच्च पद वहां भी साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा न रखा जाए. साक्षात्कार में किसी भी अभ्यर्थी को यदि 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड को इसका स्पष्ट कारण बताना होगा.

     

    गौरतलब है कि हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड ने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान सीएम धामी ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित एवं परीक्षा में पारदर्शिता पर खासा जोर दिया. यहां मौजूद युवा बोले कि युवा मुख्यमंत्री ही समझ सकता है युवाओं का मुद्दा. सीएम पुष्कर सिंह धामी युवाओं के हित में निर्णय लें रहे हैं. समय पर परिक्षाओं का आयोजन बहुत जरुरी है.

     

    हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी में युवाओं द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत से मैं, अभिभूत हूं. कड़ी मेहनत के दम पर परीक्षा देने वाले नौजवान के हक पर कोई डाका डाले तो उस बच्चे को और उसके माता-पिता को कैसा लगता होगा? आपके हिस्से की सफलता का कोई और लाभ न उठा सके इसके लिए हम कड़े से कड़ा कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इन्हीं कदमों के अंर्तगत प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए हमने देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया है.

     

    उन्होंने कहा कि ये कानून नकल माफिया को उसके गिरेबान से पकड़कर, घसीटता हुआ काल कोठरी के अंदर तक ले जायेगा. मेरे युवा साथियों, आप लोग अब निश्चिंत रहें, अब मेरे किसी भी युवा साथी के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार आज हल्द्वानी में हजारों की संख्या में युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया. नकल विरोधी कानून लाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिए हल्द्वानी में जनसैलाब उमड़ पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगोड़ा घोषित किए जाने के खिलाफ दायर की गई विजय माल्या की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
    Next Article बॉम्बे हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: फुटपाथ पर रहने वाले लोग भी इंसान, उन्हें हटाने का आदेश नहीं दे सकते

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.