Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगोड़ा घोषित किए जाने के खिलाफ दायर की गई विजय माल्या की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
    Breaking News Headlines

    भगोड़ा घोषित किए जाने के खिलाफ दायर की गई विजय माल्या की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने के खिलाफ दायर की गई शराब कारोबारी विजय माल्या की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. इस याचिका में विजय माल्या मुंबई की एक अदालत में उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किये जाने और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्यवाही को चुनौती दी थी. विजय माल्या का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया कि उन्हें इस मामले में अपने मुवक्किल से कोई निर्देश नहीं मिल रहा है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमा न चलाने की याचिका खारिज कर दी.

     

    न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि याचिकाकर्ता उन्हें कोई निर्देश नहीं दे रहा है. इस बयान के मद्देनजर, मुकदमा न चलाने संबंधी याचिका खारिज की जाती है. सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत भगोड़ा घोषित करने को लेकर मुंबई में विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम अदालत के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय की याचिका की सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

     

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 7 दिसंबर 2018 को विजय माल्या की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया था. मुंबई की विशेष अदालत ने 5 जनवरी 2019 को अधिनियम के तहत माल्या को भगोड़ा घोषित किया था. अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक बार किसी व्यक्ति को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने के बाद, अभियोजन एजेंसी के पास उसकी संपत्ति को जब्त करने की शक्तियां होती हैं.

     

    मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया माल्या 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है. कई बैंकों ने बतौर ऋण किंगफिशर एयरलाइंस को यह राशि दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने एक अलग मामले में 11 जुलाई, 2022 को माल्या को अदालत की अवमानना के लिए चार महीने की जेल की सजा सुनाई थी और केंद्र को भगोड़े व्यवसायी की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, ताकि भगोड़ा कारोबारी सजा भुगत सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहॉट लुक से किम कार्दशियन ने समंदर के पानी में लगाई आग
    Next Article सीएम धामी का बड़ा ऐलान: सभी परीक्षाओं में तत्काल खत्म होगी साक्षात्कार की व्यवस्था

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.