Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस को इस होलिका में मेरा भी दहन कर देना चाहिए, टिकट बेचने के आरोपों पर बोले हरीश रावत
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस को इस होलिका में मेरा भी दहन कर देना चाहिए, टिकट बेचने के आरोपों पर बोले हरीश रावत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. बीजेपी एतिहासिक जीत के बाद सूबे में दोबारा सरकार बनाने जा रही है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगा है, जिस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा, पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप बेहद गंभीर है और अगर वह आरोप एक ऐसे शख्स पर लगाया जा रहा हो, जो पूर्व मुख्यमंत्री, पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य रहा है. जबकि आरोप लगाने वाला शख्स भी गंभीर पद पर है और उस शख्स की ओर से आरोप को एक बेहद अहम पद वाले शख्स और उसके समर्थकों की ओर से प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा हो तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है.
    उन्होंने कहा कि यह आरोप मुझ पर लगाया गया है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस पार्टी मेरे ऊपर लगे इस आरोप के मद्देनजर मुझे पार्टी से निष्कासित करे. होली बुराइयों के दमन के लिए उचित उत्सव है. होलिका दहन और हरीश रावत रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए.

    इससे पहले रविवार को हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत न दिला पाने पर पीड़ा और शर्मिंदगी जताते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए जिन्होंने उन पर भरोसा जताया था. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले अपनी फेसबुक पोस्ट में रावत ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का सामना कैसे करेंगे.

    विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस जहां 70 में से केवल 19 सीट तक सिमट गई, वहीं रावत खुद भी लालकुआं क्षेत्र से हार गए. प्रदेश में भाजपा 47 सीट पर विजय प्राप्त कर लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है. 73 वर्षीय रावत ने लिखा, दिल्ली की ओर जाने की कल्पना मात्र से मेरे पांव मन-मन भर भारी हो जाएं, कैसे सोनिया जी की चेहरे की तरफ देखूंगा. कितना विश्वास था उनका मुझ पर.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन के मारियुपोल में भीषण बमबारी, न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर की मौत
    Next Article संदीप दीक्षित ने कांग्रेस आलाकमान पर किया हमला, कहा-अहंकार से भरा है नेतृत्व

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.