Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 55 लाख से ज्यादा लोगों के अकाउंट में 1500 रुपए भेजेगी योगी सरकार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    55 लाख से ज्यादा लोगों के अकाउंट में 1500 रुपए भेजेगी योगी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. यूपी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना देने की तैयारी कर ली है. एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन की दूसरी तिमाही की किस्त की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी.

    हर महीने 500 रुपए की दर से लाभार्थियों के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे. इस कार्यक्रम से पहले समाज कल्याण मंत्री सरोजनीनगर स्थिल वृद्धाश्रम में जाकर वहां रह रहे वृद्धजनों को कपड़े, कल आदि वितरित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे. इसी तरह हर जिले के वृद्धाश्रम में वहां रह रहे वृद्धजनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

    हालही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की पिछली सरकारों में रसोई गैस कनेक्शन और सिलेंडर लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन मौजूदा सरकार गरीबों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दे रही है. मुख्यमंत्री लखनऊ में योजना भवन में प्रदेश के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को बिना किसी भेदभाव के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई. स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ देशवासियों को शौचालय की सुविधा सुलभ कराई गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी सफल और प्रभावी तरीके से देश की 125 करोड़ आबादी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने वैश्विक मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जाति, मत, मजहब आदि के आधार पर नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और अंतिमपायदान के व्यक्ति को ध्यान में रखकर लागू किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी बातचीत के लिए तैयार, मानने के मूड में नहीं सिद्धू
    Next Article एलोपैथी विवाद: रामदेव को राहत, कोर्ट ने कहा- बाबा ने किसी के अधिकार का हनन नहीं किया

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.