Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक साथ पांच लोगों की हत्या से फिर दहला प्रयागराज, हत्यारों ने वारदात के बाद घर में लगाई आग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    एक साथ पांच लोगों की हत्या से फिर दहला प्रयागराज, हत्यारों ने वारदात के बाद घर में लगाई आग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर एक साथ एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या ने लोगों को दहला दिया है. जानकारी के अनुसार प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार की रात हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की ईंट-पत्थर मारकर कर हत्या कर दी और वारदात के बाद मृतक के घर में आग लगा दी.

    वहीं हत्यारों ने परिवार की एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है, जिससे वह घायल हो गई है, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार वारदात में 5 साल की बच्ची साक्षी पुत्री सुनील घायल हुई है. उसे प्रयागराज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
    जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह थरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. एसपी गंगा पार क्षेत्राधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही घटना की सूचना जिलाधिकारी संजय खत्री और एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार को भी दे दी गई है.

    जिलाधिकारी प्रयागराज संजय खत्री व एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार मौके पर पहुंचे हैं. वहीं दूसरी ओर घटना की जांच के लिए स्निफर डॉग और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. ग्रामीणों से मिली सूचना के मुताबिक सभी मृतक घर के बरामदे में सो रहे थे. वहीं घर के भीतर से धुंआ उठता भी पाया गया है. जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया. हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.
    इस वारदात में राज कुमार 55 पुत्र स्वर्गी राम अवतार, कुसुम देवी 53 वर्ष पत्नी राजकुमार, मनीषा कुमारी 25 वर्ष विकलांग पुत्री राजकुमार, सविता 23 वर्ष सुनील कुमार, मीनाक्षी 2 वर्ष पुत्र सुनील कुमार की हत्या कर दी गई है, वहीं सुनील कुमार की पुत्री साक्षी घायल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक युवक ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट कि देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप
    Next Article 11 हजार वोल्ट विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिसंपत्ति बचाने की बजाए हो रही राजनीति : कुलबिंदर 

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    भ्रामक वीडियो जारी कर यात्रियों की समस्याओं से ध्यान भटका रहा रेलवे: रेल यात्री संघर्ष समिति

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.