Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया पर रील बनाने राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, RPF ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    सोशल मीडिया पर रील बनाने राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, RPF ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश में कुछ युवाओं ने कोलकाता जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की 14 खिड़कियों के शीशों पर सिर्फ इसलिए पथराव किया कि वो स्नैपचैट रील बना रहे थे. यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत मिर्जापुर स्टेशन पर घटित हुई है. प्रयागराज मंडल के रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सोमवार को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में 5 युवकों को पथराव करते हुए देखा गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गई और उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. सीसीटीवी में पांचों की यह गैर-कानूनी हरकत कैद हो गई.

     

     

    आरपीएफ की ओर से पहले इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनकी पहचान आकाश चौहान (18), शिवा ग्वार (18), अभय चौहान (20) और गणेश चौहान (20) के रूप में की गई थी. लेकिन अब घटना का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान संतोष गौर (18) के रूप में हुई है. हालांकि पांचवां आरोपी मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भरुहाना क्षेत्र का रहने वाला है. पांचों आरोपियों पर रेलवे एक्ट की धारा 153 व 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

     

     

    मीडिया रिपोर्ट अनुसार आरपीएफ ने बताया कि इन युवाओं के ग्रुप ने बीते रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे इस घटना को अंजाम दिया. इस ग्रुप ने नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 12302 पर पथराव किया. इस पथराव की वजह से हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के 9 कोचों की 12 खिडकियों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए थे. वहीं नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस-12314 के दो कोच की दो खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए. गनीमत रही िइस पथराव में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है.

     

     

    आरपीएफ मिर्जापुर एसएचओ का प्रभार संभाल रहे नैनी आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर अविनाश शंकर ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी लड़के ट्रेन के सामने लेटकर सेल्फी ले रहे थे और स्नैपचैट रील बना रहे थे. बताया जाता है कि कोहरे की वजह से नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस दोनों ही ट्रेनें देर से चल रही थीं और अपराह्न करीब 3.30 बजे ट्रेन धीरे-धीरे मिर्जापुर स्टेशन से गुजर रही थीं, तभी यह घटना हुई. आरपीएफ अधिकारी के अनुसार इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि आरोपी आरोपी युवक रील बनाते समय नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर फेंक रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगहलोत सरकार बना रही लव-कुश वाटिकाएं, प्रत्येक वाटिका पर 2 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Next Article स्वर्णरेखा आरती घाट” के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक फंड से दिया 50 लाख, कहा विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाएंगे

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.