Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सपा-रालोद की गठबंधन रैली में महिलाओं के साथ हुई अभद्रता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सपा-रालोद की गठबंधन रैली में महिलाओं के साथ हुई अभद्रता

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरठ. मेरठ में हुई रैली में अखिलेश-जयंत ने जनसभा को संबोधित किया और इसके बाद हेलिकॉप्टर से उड़ गए. लेकिन रैली खत्म होने के बाद महिलाओं को अराजक तत्वों का सामना करना पड़ा. रैली के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएं आपबीती बता रही हैं. महिलाओं का कहना है कि उनके साथ भीड़ में छेड़खानी हुई है. लोग उनके फोन तक छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे. एक बिटिया ने बताया कि अराजक तत्व छेड़ते हुए लात मार कर गए. साथ ही धक्का मुक्की भी हुई. एक बिटिया को ऐसे धक्का मारा कि वो गिर गई. महिलाओं के अनुसार जो अराजक तत्व रैली में पहुंच थे, वो दरिंदे थे.गौरतलब है कि अखिलेश जयंत के आते ही भीड़ बेकाबू हो गई. भीड़ इस कदर बेकाबू हुई कि मीडिया का मंच धराशायी हो गया था. इससे कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं. कई के कैमरे और मोबाइल टूट गए. कई पत्रकार सीधा रैलीस्थल से अस्पताल तक पहुंचे. पत्रकारों ने बताया कि भीड़ इस कदर बेकाबू हो रही थी कि जाने क्या हो जाएगा. एक कैमरामैन ने बताया कि एकदम कार्यकर्ता जुनूनी हो गई. भगदड़ जैसी मच गई और कई पत्रकार घायल हो गए. न सिर्फ मंच टूटा बल्कि डी के आगे की बैरिकैंडिंग तोड़कर कार्यकर्ता दाखिल हो गए. एक शख्स तो उस मंच तक पहुंच गया जहां अखिलेश जयंत मौजूद थे. ये शख्स मंच पर लगे कपड़े को पकड़कर डांस करने लगा. कुछ देर के लिए अखिलेश जयंत भी बेकाबू भीड़ के इस कृत्य को लेकर असहज हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड कंपनी सम्मेलन का आयोजन
    Next Article स्कूल के प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षकों ने किया छात्रा से गैंगरेप

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.