Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी समेत 46 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी समेत 46 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश को दहलाने का खुफिया अलर्ट मिलने के बाद हड़कंप मचा है. आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मिले धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी समेत 46 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. आतंकी हमले को लेकर मिले ख़ुफ़िया अलर्ट के बाद से रेलवे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. यूपी के सभी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.अलर्ट मिलने के बाद लखनऊ, कानपुर समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ सुरक्षा व्यवस्था परखी. इसके अलावा सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है. हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी धमकी कोई पहली बार नहीं मिली है. पहले भी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिलती रही है. इस बार मिली धमकी को भी गंभीरता से लिया जा रहा है और चौकसी बढ़ा दी गई है.
    रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि लेटर में जिन स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिली है, वो पत्र लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर के नाम से भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले 2018 में भी ऐसी धमकी इसी आतंकी संगठन की तरफ से दी गई थी. धमकी मिलने के बाद अब स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही यहां से रवाना होने वाली ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

    गौरतलब है कि धमकी भरे पत्र मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी को निर्देश दिए गए हैं कि किसी पर भी शक होने पर उसकी तलाशी ली जाए. किसी भी तरह कि लापरवाही न बरती जाए. बता दें कि दीपावली के मौके पर इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ भी है. लिहाजा विशेष सतर्कता बरतनी जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का बर्थडे आज: अभिषेक के साथ कई फिल्में रहीं सुपरहिट
    Next Article सेंसेक्स में आया उछाल, निफ्टी की भी तेज शुरुआत

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.