Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीयूष के बाद अब पुष्पराज जैन पर एक्शन, समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले सपा एमएलसी के घर IT की रेड
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    पीयूष के बाद अब पुष्पराज जैन पर एक्शन, समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले सपा एमएलसी के घर IT की रेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कन्नौज. उत्तर प्रदेश के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर शिकंजा कसने के बाद अब इनकम टैक्स की टीम ने सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर छापेमारी की है. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पुष्पराज जैन के घर और फैक्ट्री में छापेमारी हो रही है. इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स की मुम्बई यूनिट ने इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है. फिलहाल, टीम के सदस्य फैक्ट्री और घर में मौजूद हैं. पुष्पराज जैन का घर सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपट्टी में है. इसके अलावा, डीजीजीआई की टीम कन्नौज में ही इत्र कारोबारी मलिक मियां के घर छापेमारी कर रही है. कुल मिलाकर यूपी में कन्नौज, नोएडा और कानपुर समेत करीब 50 जगहों पर छापेमारी जारी है.

    समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर आईटी की रेड ऐसे वक्त में हो रही है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज खुद उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हैं. पुष्पराज जैन के मसले पर अखिलेश यादव आज करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, मगर अब सर्च ऑपरेशन के बाद क्या रुख होगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा.
    दरअसल, पीयूष जैन के घर मिले खजाने के बाद से ही पुष्पराज जैन चर्चा में थे. जब पीयूष जैन के साथ पुष्पराज जैन का नाम उछला था तो उन्होंने खुद कहा था कि उनका पीयूष जैन के साथ कोई लेना-देना नहीं है. दोनों का एक साथ नाम उछलने की वजह यह थी कि दोनों के नाम में जैन है, दोनों का बिजनेस भी सेम है और दोनों का एक ही गली में घर है. पुष्पराज जैन का रीजनल ऑफिस मुंबई में है. उनके इत्र का कारोबार मिडिल ईस्ट कन्ट्रीज में फैला हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में अब रात 8 बजे तक ही मिलेगी शराब, दुकानों पर उमड़ पड़ी शौकीनों की भीड़
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 764 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से अब तक 1270 लोग संक्रमित

    Related Posts

    शराब तस्करी का नया तरकीब एम्बुलेंस से 373 लीटर विदेशी शराब बरामद

    September 27, 2026

    स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी।बीहट।यदुनंदन। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनस

    September 27, 2026

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शराब तस्करी का नया तरकीब एम्बुलेंस से 373 लीटर विदेशी शराब बरामद

    स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी।बीहट।यदुनंदन। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनस

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.