Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश यादव के करीबी लोगों के घर देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव के करीबी लोगों के घर देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी लोगों पर आयकर विभाग के छापे के बाद राज्य में आरोप और प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है. वहीं आयकर विभाग ने एसपी प्रमुख के करीबियों के घरों में 40 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. बताया जा रहा है कि आईटी टीम को छापेमारी के दौरान बेनामी संपत्ति और कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं. वहीं रविवार को आयकर विभाग की एक टीम ने दिल्ली में कारोबारी राहुल भसीन के घर पर भी छापा मारा.असल में आईटी की टीम ने शनिवार को अखिलेश यादव के करीबियों पर छापेमारी शुरू की थी और ये रविवार देर रात तक चली. छापे के दौरान आयकर विभाग को कई बेनामी संपत्तियों के साथ ही कंपनियों के दस्तावेज मिले हैं. वहीं कहा जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी राहुल भसीन से पूछताछ कर रहे हैं.
    असल में जिन लोगों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. वह अखिलेश यादव के करीबी हैं. वहीं अखिलेश यादव के ओएसडी जैनेंद्र यादव उर्फ नीतू, राहुल भसीन, मनोज यादव और जगत यादव के घर पर शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी 36 घंटे बाद रविवार देर रात तक जारी रही. वहीं रविवार को आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली में राहुल भसीन के आवास की भी तलाशी ली और जैनेंद्र यादव उर्फ नीतू के घर से मिनरल वाटर कंपनी के दस्तावेज भी मिले हैं. वहीं से आईटी टीम को राहुल भसीन के बारे में जानकारी मिली.

    असल में आयकर विभाग कुछ नई कंपनी के कुछ साल के भीतर करोड़ों रुपये के टर्नओवर की जांच कर रहा है और बताया जा रहा है कि जैनेंद्र यादव का राज्य में एसपी सरकार आने के बाद रुतबा बढ़ता ही गया और एक मामूली स्कूटर पर चलने वाला जैनेंद्र महंगी गाड़ियों में घूमने लगा और शहर के पॉश इलाके में उसने संपत्तियां खरीद. लिहाजा आयकर विभाग की टीम नीतू और उसके परिवार के साथ ही करीबी रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति की जांच कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिद्धू ने एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर पर बोला हमला, कहा- वह घर बैठे हैं और मोदी के तलवे चाट रहे हैं
    Next Article राहुल का आरोप- सरकार किसी भी मुद्दे पर नहीं दे रही बहस की इजाजत

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.