Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ते कोरोना संक्रमण ने बढ़ायी चिंता: उत्तर प्रदेश के इन शहरों में अनिवार्य हुआ फेस मास्क
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बढ़ते कोरोना संक्रमण ने बढ़ायी चिंता: उत्तर प्रदेश के इन शहरों में अनिवार्य हुआ फेस मास्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के नये मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम-9 के साथ बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए. साथ ही अधिक संक्रमण वाले जिलों में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया जाये.

    सीएम योगी ने नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और लखनऊ में फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाने को कहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की संभावित चौथे लहर को देखते हुए जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए.
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की चुटहि लहर की आशंका को देखते हुए लोगों जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम को प्रभावी ढंग से एक्टिव करने के निर्देश भी दिए. साथ ही स्कूलों में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए उन्होंने बच्चों को भी जागरूक करने के लिए कदम उठाने को कहा है. गौरतलब है कि गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ के कई स्कूलों में बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं.

    बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले दो हफ्तों से एनसीआर के जिले नोएडा और गाजियाबाद में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 269 नए केस की पुष्टि हुई है. जिसमें सर्वाधिक मामले गौतमबुद्ध नगर में सामने आए. गौतमबुद्ध नगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केसों की पुष्टि हुई. प्रदेश में कोरोना के कुल 1587 एक्टिव मामले हैं.
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने को अनिवायज़् करें. प्रदेश में कम से कम डेढ़ लाख कोविड टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं. पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों का सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग का काम लगातार किया जाए. मुख्यमंत्री ने गांवों और शहरी क्षेत्रों में तेजी से टेस्टिंग और टीकाकरण करने के निर्देश दिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमलनाथ ने सिंधिया को हराने रची थी साजिश, बाहर के नेताओं को बुलाया था: ओपीएस भदौरिया
    Next Article शुभकामना संदेश

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.