Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के बुलंदशहर में एनएच-91 पर मुंबई के ज्वैलर्स से 72 लाख की लूट
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    यूपी के बुलंदशहर में एनएच-91 पर मुंबई के ज्वैलर्स से 72 लाख की लूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे-91 पर मुंबई के रहने वाले कासगंज के सर्राफा व्यापारी के कर्मचारियों से इनकम टैक्स ऑफिसर बन 72 लाख रुपये की नगदी लूट का मामला सामने आया है. सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी कार से 72 लाख रुपये की नगदी कासगंज से दिल्ली के चांदनी चौक लेकर जा रहे थे. लूट की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. हालांकि पुलिस ने मामले को ठगी की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की है.

    मुंबई के रहने वाले कासगंज के सर्राफा व्यापारी नवनाथ जाधव के कर्मचारी ओंकार व शिवा टीयूवी कार में सवार होकर ड्राइवर राकेश के साथ दिल्ली जा रहे थे. ओंकार ने बताया कि सर्राफा व्यापारी ने 72 लाख रुपए की रकम दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित एक व्यापारी को पहुंचाने के लिए दी थी. वे 72 लाख रुपए की रकम एक बैग में रखकर कासगंज से दिल्ली जा रहे थे कि रास्ते में बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल ब्रिज के पास कार सवार चार लुटेरों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया. कार से एक वर्दीधारी उतरा जिसने पहले कार के कागजात चेक किए फिर उसके बाद कार में बैठ नगदी से भरे बैग को लेकर फरार हो गए.
    उसने बताया कि लुटेरे खुद को इनकम टैक्स विभाग का अफ़सर बता रहे थे और टीयूवी कार को दिल्ली तक आगे-आगे लेकर चलने की बात कह रहे थे. पीड़ितों ने खुर्जा कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी तो खुर्जा पुलिस में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में जिले की सीमाएं सील कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई.

    एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला ठगी प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस सर्राफा व्यापारी के कर्मचारियों के चालक से पूछताछ में जुटी है. प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मामला ठगी का है और धारा 380 व 420 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

    पुलिस के मुताबिक मामले की क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम व खुर्जा पुलिस जांच में जुटी है. शीघ्र ही वारदात का खुलासा हो सकेगा. लूट का शिकार हुए कासगंज के सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी ओंकार की माने तो इनकम टैक्स ऑफिसर बन कर आए लुटेरे और एक वर्दीधारी युवक के पास कोई हथियार नहीं था. बड़ी ही चालाकी से बिना हथियार के दिनदहाड़े लूट की हाईवे पर वारदात को अंजाम दे लुटेरे फरार हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिटकॉइन की कीमत में आया जबरदस्त उछाल, बना सकता है नया रिकॉर्ड
    Next Article धनबाद में लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिस में लगी भीषण आग, दो महिलाओं को बचाया

    Related Posts

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    July 23, 2026

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.