Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा- दुबई, लंदन और केरल से होती थी फंडिंग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    अवैध धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा- दुबई, लंदन और केरल से होती थी फंडिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. अवैध धर्मांतरण मामले में फंडिंग को लेकर एटीएस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक, दुबई से मुस्तफ़ा शेख़ और मुंबई से आमिर शेख़ सलाउद्दीन के AFMI ट्रस्ट को रक़म भेजते थे. यह रक़म एकाउंट और हवाला के जरिए आती थी. सलाउद्दीन हवाला के जरिए उमर गौतम को रक़म भेजता था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अलग-अलग तरीके से मिली इस रक़म का अवैध धर्मांतरण में इस्तेमाल किया जाता था. कस्टडी रिमांड के दौरान एटीएस ने गुजरात से गिरफ्तार सलाउद्दीन से इस एंगल पर कई सवाल पूछे हैं. सलाउद्दीन से मिले जवाबों के परीक्षण में एटीएस जुटी हुई है.उमर गौतम की संस्था के बैंक खातों की जांच के दौरान केरल की संस्था नदवातुल मुजाहिदीन का नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि नदवातुल मुजाहिदीन ने भी उमर गौतम की संस्था को रक़म भेजी थी. इन जानकारियों को यूपी एटीएस अवैध धर्मांतरण रैकेट से जोड़ कर उनका परीक्षण कर रही है. आपको बताते चलें कि यूपी एटीएस ने उमर गौतम और मुफ़्ती जहांगीर को गिरफ्तार करते हुए इनके गिरोह द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे अवैध धर्म परिवर्तन के रैकेट का खुलासा किया था. एटीएस ने दावा किया था कि रैकेट नौकरी, पैसे और शादी का लालच देकर लोगों को इस्लाम धर्म में परिवर्तित कराता है. इस पूरे रैकेट से जुड़े अब तक 9 आरोपियों को एटीएस गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें उमर गौतम, मुफ़्ती जहांगीर, सलाउद्दीन, इऱफान शेख़, राहुल भोला, मन्नू यादव उर्फ मन्नान, रामेश्वर कांवरे उर्फ एडम, डॉक्टर अर्सलान उर्फ भूप्रिय बंदो और कौसर आलम शामिल हैं.
    बता दें कि आंतकी संगठन अलकायदा के संदिग्ध आतंकियों से जुड़े नए-नए राज सामने आ रहे हैं. कानपुर शहर के जिन 13 बैंक अकाउंट से टेरर फंडिंग हो रही थी, उनमें 9 ऐसे हैं जिनमें पिछले छह महीने में 32 लाख रुपये का विदेश से लेन-देन भी हुआ. पहले यह जानकारी मिली थी कि इन अकाउंट में 16 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है. सभी खाते सीज कर अब एटीएस की नजर उन छह फरार हवाला कारोबारियों पर है, जिन्होंने आतंकियों की मदद की थी. एटीएस के सूत्र बताते हैं कि शहर की घनी आबादी में जमीनों की भी डिटेल मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलंदन हाईकोर्ट ने भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या को दिवालिया घोषित किया
    Next Article येदियुरप्पा के इस्तीफे से नाराज धर्माचार्य, 5000 लिंगायत मठों के प्रमुख बोले फैसला गलत; बीजेपी को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.