Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका, भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं: ब्लिंकन
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका, भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं: ब्लिंकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमेरिका, भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं: ब्लिंकन

    वाशिंगटन:  अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं।

    उन्होंने मंगलवार को इटली के फ्यूजी में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही।

     

     

    ब्लिंकन ने लिखा, “अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मैंने आज इटली में हुई मुलाकात के दौरान वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे निरंतर घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की।”

    उन्होंने मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।

    जयशंकर ने भी ‘एक्स’ पर बैठक के बारे में पोस्ट किया और कहा कि उन्होंने ब्लिंकन के साथ वैश्विक स्थिति और भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की, जो लगातार प्रगति कर रही है।

     

     

     

    बैठक के बाद विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “अमेरिका वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ करीबी समन्वय जारी रखना चाहता है।”

    मिलर ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्लिंकन और जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए अमेरिका और भारत की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article अल्लू अर्जुन, रश्मिका ने ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी की

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.