Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्लू अर्जुन, रश्मिका ने ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी की
    Headlines सिनेमा

    अल्लू अर्जुन, रश्मिका ने ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी की

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अल्लू अर्जुन, रश्मिका ने ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी की

    नयी दिल्ली:  तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

    ‘पुष्पा 2’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

     

     

    अर्जुन, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल में मजदूर से चंदन तस्कर बने पुष्पा राज के किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं।

    ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अर्जुन ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।

    उन्होंने फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पुष्पा का आखिरी दिन, आखिरी शॉट। पुष्पा का पांच साल का सफर पूरा हुआ। क्या सफर रहा।”

    सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

     

     

    फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के खचाखच भरे गांधी मैदान में लॉन्च किया गया था।

    रश्मिका ने सोमवार को सेट पर अपने आखिरी दिन एक गाना शूट किया, जिसमें उन्होंने ‘पुष्पा’ सीरीज के संभावित तीसरे भाग का संकेत दिया।

     

     

    रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “बीते सात-आठ वर्षों में पांच वर्ष इस सेट पर काम करने की वजह से यह फिल्म जगत में मेरा घर सा बन गया है और अंतत: यह मेरा आखिरी दिन था। बेशक अब भी बहुत काम बाकी है और जाहिर तौर पर तीसरा भाग भी है, लेकिन यह अलग तरह का अहसास था। मन बहुत भारी था ऐसा लगा जैसे यह खत्म हो रहा है।”

    ‘पुष्पा 2’ का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका, भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं: ब्लिंकन
    Next Article अदाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग को लेकर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.