Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा में मणिपुर को लेकर हंगामा, राजनाथ बोले- हम चर्चा के लिए तैयार, संसद की कार्यवाही 24 जुलाई तक स्थगित
    Breaking News Headlines राजनीति

    लोकसभा में मणिपुर को लेकर हंगामा, राजनाथ बोले- हम चर्चा के लिए तैयार, संसद की कार्यवाही 24 जुलाई तक स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा में मणिपुर को लेकर हंगामा, राजनाथ बोले- हम चर्चा के लिए तैयार, संसद की कार्यवाही 24 जुलाई तक स्थगित
    नई दिल्ली. संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही कुल 19 मिनट चली फिर इसे 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया. सुबह 11 बजे लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया, सरकार मणिपुर पर चर्चा करने को तैयार है. कुछ दल हैं, जो सदन चलने नहीं देना चाहते.

    वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही कुल 18 मिनट चली फिर इसे भी 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया. कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है.

     

     

     

    विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा में रूल 193 और राज्यसभा में रूल 176 और रूल 267 के तहत नोटिस दिए हैं. लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर और राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह और आरजेडी नेता मनोज कुमार झा सहित कई सांसदों ने नोटिस देकर मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने की मांग रखी.

    गुरुवार को मानसून सेशन के पहले दिन भी संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर घटना पर हंगामा शुरू कर दिया था. इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी.

    मानसून सत्र की शुरुआत होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था- मेरा हृदय आज पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है. मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है. पाप करने वाले कितने हैं और कौन हैं ये अपनी जगह है.

     

     

     

    केंद्र सरकार मानसून सत्र में 31 बिल लाएगी, सत्र में 17 बैठकें होंगी

    मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 17 बैठकें होंगी. केंद्र सरकार मानसून सत्र में 31 बिल ला रही है. इनमें 21 नए बिल हैं वहीं 10 बिल पहले संसद में पेश हो चुके हैं. उन पर चर्चा होगी. सबसे ज्यादा चर्चित बिल दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ा अध्यादेश है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक भी छात्र नामांकन से हुए वंचित तो ,कुलपति डीएसडब्ल्यू,कुलसचिव पर करेंगे 420 का मुकदमा – आजसू छात्र संघ
    Next Article आनंद मार्ग पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए पृथ्वी बचाओ सप्ताह के प्रथम दिन 100 निशुल्क पौधों का वितरण

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.