Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी यूपी का कुख्यात अनिल दुजाना का यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, उसके नाम से कांपते थे लोग
    Headlines

    पश्चिमी यूपी का कुख्यात अनिल दुजाना का यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, उसके नाम से कांपते थे लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बादलपुर के दुजाना गांव के कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना मेरठ में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर का यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एनकाउंटर किया है. अनिल दुजाना ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र का गैंगस्टर था. दिल्ली और यूपी पुलिस लगातार इस कुख्यात अपराधी की तलाश कर रही थी.

    यूपी एसटीएफ को ऐसी खुफिया सूचना मिली थी कि अनिल दुजाना मेरठ के एक गांव में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाला है. इसी खबर पर एसटीएफ ने घेराबंदी की. एसटीएफ की टीम से खुद घिरा देख अनिल दुजाना ने गोलीबारी शुरू कर दी. एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में अनिल दुजाना मारा गया.

     

     

    कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना के खिलाफ ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती और जबरन उगाही जैसे संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज है. अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था.

     

     

     

    बता दें, कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना पर 18 मर्डर समेत रंगदारी, लूटपाट, जमीन पर कब्जा, कब्जा छुड़वाना और आर्म्स एक्ट समेत 62 केस दर्ज हैं. उस पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है. गैंगस्टर सुंदर भाटी पर एके-47 से हमले का आरोपी है. जानकारी के मुताबिक, वह 2012 से जेल में था और जनवरी 2021 में बेल पर आया. इसके बाद दुबारा जेल जाने के बाद करीब एक सप्ताह पहले वह जेल से रिहा हुआ था. जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं.

    वहीं, इस पर बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार और नोएडा पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था. इसके अलावा गैंगस्टर के खिलाफ दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का दिल्ली में पुलिस-पहलवानों के बीच हाथापाई पर बीजेपी पर हमला, कहा- बेटी बचाओ सिर्फ एक ढोंग
    Next Article पटना हाईकोर्ट से बिहार सरकार को बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.