Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी आज लखनऊ में, अमृत महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    पीएम मोदी आज लखनऊ में, अमृत महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे. अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राजधानीवासियों को करोड़ों की सौगात देंगे. भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय और यूपी के नगर विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1537.02 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1256.22 करोड़ की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसी तरह अमृत योजना के तहत 502.24 करोड़ की 17 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण और 1441.70 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे 11 से 11.15 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन व गणमान्य लोगों से बातचीत करेंगे. 11.30 से 11.50 शहरी मिशन की उपलब्धियों पर फिल्म देखेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के 75000 पात्रों को वर्चुअली उनके घर की चाभी सौंपेंगे. पीएम मोदी पांच प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों से भी बात करेंगे. शहरी विकास के 75 बेहतरीन कामों पर काफी टेबल बुक जारी करेंगे. शहरी विकास के 75 कामों का शिलान्यास व लोकर्पण. 150 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. 11.50 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मंच से प्रदेश को करीब 4800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे होंगे तो उनके मंच पर इंसेफेलाइटिस नियंत्रण को लेकर सीएम योगी के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा. सांसद से सीएम तक के सफर में योगी आदित्यनाथ का सफल संघर्ष इस दौरान जीवंत होगा. गोरखपुर नगर निगम की तरफ से बनवाई गई इस डॉक्यूमेंट्री वीडियो में इंसेफेलाइटिस की शुरुआत, चरम और अब नियंत्रण को समाहित किया गया है. नगर निगम गोरखपुर ने डॉक्यूमेंट्री में यह दर्शाया है कि योगी सरकार ने किन उपायों से बच्चों की मौत का पर्याय रही इंसेफेलाइटिस पर काबू पाया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस की दस्तक 1977-78 में हुई. प्रतिवर्ष इसकी चपेट में आकर इस अंचल के 1200-1500 मासूम काल के गाल में समा जाते थे. 1998 में पहली बार सांसद चुने जाने के बाद से ही मार्च 2017 में मुख्यमंत्री बनने तक योगी आदित्यनाथ देश की संसद में इस बीमारी के खिलाफ पूर्वांचल की आवाज बनते रहे हैं. सिर्फ सदन ही नहीं, कई बार जेठ की तपती दोपहरी में सड़कों पर उतरकर हुक्मरानों की तंद्रा तोड़ने में भी वह पीछे नहीं रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक और मास्टर स्ट्रोक
    Next Article देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में आयी कमी, केरल में भी घटे केस

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.