Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल घूमने गये पीलीभीत के युवक की नेपाल पुलिस ने की गोली मारकार हत्या, जांच जारी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    नेपाल घूमने गये पीलीभीत के युवक की नेपाल पुलिस ने की गोली मारकार हत्या, जांच जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीलीभीत. बार्डर से सटे नेपाल के गांव में गुरुवार को नेपाली पुलिस ने भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. उनके दो साथियों पर भी फायरिंग की गई. इनमें एक साथी बचाकर भाग निकला, जबकि दूसरा घायल है.

    सीमावर्ती गांव के लोगों का कहना है कि तीनों युवक घूमने के लिए गए थे, जबकि नेपाल पुलिस कह रही कि तीनों तस्करी के लिए आए थे. रोकने पर फायरिंंग कर दी इसलिए जवाबी फायरिंंग करनी पड़ी. स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल से पूछताछ के बाद ही घटना की असल वजह पता चल सकेगी. देर रात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे.

    पूरनपुर तहसील में टिल्ला नंबर चार गांव नेपाल बार्डर से सटा हुआ है. यहां रहने वाले गोविंद उफज़् गोविंदा, पप्पू और गुरमेज गुरुवार को नेपाली सीमा के अंदर गांव पचोई में गए थे. रात को सूचना मिली कि नेपाल की पुलिस ने तीनों को घेरकर फायरिंंग कर दी है. जिसमें गोविंदा की मौत हो गई, पप्पू घायल है. जबकि गुरमेज मौके से भाग निकले, उनका कोई पता नहीं चला है. यह जानकारी भारतीय क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में पहुंची तो चर्चा होने लगी. कहा गया कि तीनों युवक नेपाल घूमने गए थे. वहां की पुलिस से किसी बात पर नोकझोंक हुई, उसी दौरान उन्हें गोली मारी गई है.

    रात करीब 9:30 बजे नेपाल की पुलिस ने भारतीय सीमा में सशस्त्र सीमा बल के पास संदेश भेजा कि इन तीनों युवकों को मादक पदार्थ की तस्करी के शक में रोका था. इसमें से एक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. नेपाल पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है. दूसरे घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है. इन युवकों से पिस्टल भी बरामद हुई है.

    यह जानकारी एसपी जयप्रकाश के पास पहुंची तो उन्होंने एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ लल्लन सिंह को रात में ही नेपाल में घटनास्थल पर भेजा. वहां की पुलिस से पूरा घटनाक्रम पूछा गया. घायल युवक से भी जानकारी ली जा रही. गुरमेज को तलाशकर घटनाक्रम के बारे में जाना जाएगा.

    पीलीभीत एसपी जयप्रकाश के अनुसार नेपाल में पूरनपुर क्षेत्र के तीन युवकों पर गोली चलाए जाने की जानकारी मिली है. नेपाल की पुलिस की गोली से एक युवक की मौत हुई है. स्थानीय अधिकारी मौके पर भेजे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस महीने के आखिर में बांग्लोदश की यात्रा पर जायेंगे पीएम मोदी
    Next Article मप्र सरकार ने वन्य प्राणियों द्वारा मकानों को पहुंचाई गई क्षति को प्राकृतिक आपदा किया घोषित

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.