Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री बालियान का विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ता किसानों में संघर्ष, ग्रामीणों ने थाना घेरा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री बालियान का विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ता किसानों में संघर्ष, ग्रामीणों ने थाना घेरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरनगर. किसानों का आरोप है कि बालियान के समर्थकों ने लाठी-डंडों से गांव के लोगों को पीटा है. एक घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता भी की. किसानों ने बालियान और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है.

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इसमें कई किसान घायल हो गए. घटना के बाद सैकड़ों किसानों ने थाना घेर लिया. राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें लोगों को काफी चोटें लगी हुई हैं. चौधरी ने कहा कि भाजपा किसानों के पक्ष की बात न करे, पर उनकी इज्जत तो करे.

    ग्रामीणों का आरोप- बलियान समर्थकों ने महिलाओं से अभद्रता की

    घटना शाहपुर के शोरम गांव में हुई. यहां केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपने समर्थकों के साथ एक कार्यक्रम में आए थे. यहां जय जवान-जय किसान और भाजपा विरोधी नारे लगाए गए. इसके बाद किसान और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए हैं. इनमें किसान भी शामिल हैं. किसानों का आरोप है कि बालियान के समर्थकों ने लाठी-डंडों से गांव के लोगों को पीटा है. एक घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता भी की. घटना के बाद किसानों ने पंचायत बुलाई. इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना घेर लिया. ग्रामीणों ने पुलिस से बालियान और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र केे अहमदनगर में डिवाइडर लांघकर दूसरी दिशा से आ रही बस से भिड़ी कार, 5 की मौत
    Next Article रेलवे ने तेज किया वैक्सिनेशन अभियान, आरपीएफ-मेडिकल स्टाफ के बाद, होगा टीटीई का वैक्सिनेशन

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.