Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, अनियंत्रित टैंकर इनोवा कार पर पलटा, 7 की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, अनियंत्रित टैंकर इनोवा कार पर पलटा, 7 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा. यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ. मंगलवार देर रात डीजल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित हो कर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा की ओर से आ रही इनोवा कार पर पलट गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम नवनीत चहल व एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रास्ते को सुचारू रूप से शुरू कराया. हादसा थाना नौझील क्षेत्र के माइलस्टोन 68 के समीप हुआ. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

    यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नोएडा की तरफ से आ रहा टैंकर (HR69-3433) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर आ गया और वहां से गुजर रही इनोवा कार संख्या HR 33D 0961 पर पलट गया. टैंकर के इनोवा पर पलटने के कारण उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर मौत हो गयी. हादसा इतना भयंकर था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए.

    सभी मृतक हरियाणा के रहने वाले

    इस हादसे में इनोवा सवार गांव सफीदों जींद निवासी मनोज, बबिता, अभय, कोमल, कल्लू, हिमाद्रि और ड्राइव्रर राकेश की मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे कर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को निकलवाना शुरू कर दिया. एसएसपी ने यह भी बताया कि टैंकर डीजल का था और सड़क पर फैल गया था. इसी वजह से रिफायनरी की सेफ्टी यूनिट व दमकल मौके पर कार्य कर रही है, ताकि कोई और अनहोनी न हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार की सड़कों पर जल्द फर्राटा भरेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सामान्य बसों से कम होगा किराया
    Next Article कोरोना की नई लहर को लेकर दिल्ली अलर्ट, एंट्री के लिए निगेटिव रिपोर्ट किया अनिवार्य

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.