Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कामाख्या एक्सप्रेस के गार्ड को छोड़कर छूटी, सड़क मार्ग से पीछा कर अगले स्टेशन पर पकड़ी ट्रेन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कामाख्या एक्सप्रेस के गार्ड को छोड़कर छूटी, सड़क मार्ग से पीछा कर अगले स्टेशन पर पकड़ी ट्रेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानपुर. कानपुर-कासगंज रेल खंड पर मंगलवार 7 जून की सुबह एक ट्रेन के गार्ड के सामने अजीब हालात तब बन गए, जब उसकी ट्रेन छूट गई. उसने सड़क मार्ग से पीछा करके अगले स्टेशन पर ट्रेन पकड़ी. ये घटना अरौल स्टेशन पर हुई, जहां क्रास लगने के कारण उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस खड़ी हुई. पास मिलते ही ट्रेन चली तो गार्ड को रवानगी का इशारा कर दिया, लेकिन खुद उसपर सवार नहीं हो सका. अरौल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के छूट जाने पर गार्ड ने आनन-फानन स्टेशन मास्टर को सूचना दी. इसके बाद स्टेशन मास्टर ने सड़क मार्ग से वाहन से गार्ड को अगले बिल्हौर स्टेशन भिजवाया, जहां से वह दोबारा ट्रेन में सवार हो सका.कानपुर की ओर जा रही उदयपुर सिटी- कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन क्रासिंग के चलते अरौल रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी. दूसरी गाड़ी का क्रास होने के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद गार्ड ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को चलने का इशारा किया. इशारा मिलते ही चालक ने ट्रेन आगे बढ़ा दी लेकिन इस बीच किसी वजह से गार्ड अपने केबिन में नहीं चढ़ पाए. ट्रेन छूटने पर गार्ड ने आनन फानन स्टेशन मास्टर को सूचना दी. अरौल स्टेशन मास्टर ने आगे बिल्हौर रेलवे स्टेशन को सूचना देकर गार्ड को दूसरे वाहन से रवाना किया.
    बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे गार्ड दोबारा ट्रेन पर सवार हो सके. उन्होंने बताया कि उसे अचानक गर्मी की वजह से उल्टियां शुरू हो गईं थीं और इस बीच ट्रेन की गति तेज हो गई और वह चढ़ नहीं पाए. बिल्हौर स्टेशन अधीक्षक राम सजीवन ने बताया कि उदयपुर कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को क्रास के चलते बिल्हौर स्टेशन पर रोका गया था. पांच मिनट रोकने के बाद 10:35 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया. ट्रेन में उस समय गार्ड सवार था, पीछे के स्टेशन पर छूटने की कोई जानकारी नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराफेल नडाल फ्रेंच ओपन के सबसे उम्रदराज चैंपियन बने, जीता 22वां खिताब
    Next Article यूपी में 21 आईएएस का तबादला, कानपुर, लखनऊ-गोरखपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.