Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथरस हत्याकांड पर CM योगी बोले, हर अपराधी का संबंध सपा से ही क्यों होता है
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हाथरस हत्याकांड पर CM योगी बोले, हर अपराधी का संबंध सपा से ही क्यों होता है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए हाथरस हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि हाथरस में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में आरोपी सपा का निकला। आखिर किसी भी अपराध में शामिल हर अपराधी का संबंध सपा से ही क्यों होता है। उन्होंने कहा कि हाथरस में आज सपा की एक रैली है जिसके पोस्टर उसी आरोपी द्वारा लगाए गए हैं जो कि हाथरस हत्याकांड में आरोपी है।

    इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही करने का आदेश दिया। इस मामले को लेकर मंगलवार को सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था।

    बता दें कि हाथरस के सासनी क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ लड़की के पिता ने स्थानीय पुलिस में केस दर्ज कराया था। एक महीने बाद ही उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले में आरोपी पक्ष लगातार दूसरे पक्ष को धमकी दे रहा था। सोमवार को लड़की के पिता को गोलियों से छलनी कर दिया था।

    पुलिस के मुताबिक सपा नेता गौरव शर्मा अपने तीन साथियों ललित, रोहिताश और निखिल शर्मा के साथ सोमवार दोपहर 3:30 बजे के करीब 50 वर्षीय मृतक के खेत पर पहुंचा और गाली गलौच करने लगा। इसके बाद उसने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। खाना लेकर खेत पर पहुंची पत्नी और बेटी ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की बेटी ने पुलिस को शिकायत दी कि गौरव शर्मा उसके साथ काफी समय से बदतमीजी करता था। जून 2018 में गौरव शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था लेकिन स्थानीय अदालत ने एक महीने बाद ही गौरव शर्मा को जमानत पर रिहा कर दिया। गौरव शर्मा उसके बाद से ही उसके परिवार को मामला वापस लेने के लिए धमकाता था।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने गन्ना किसानों को किए गए भुगतान की भी जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात के वडोदरा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने की आत्महत्या की कोशिश, तीन की मौत
    Next Article तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, शशिकला का राजनीति से संन्यास का ऐलान

    Related Posts

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    June 28, 2026

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    June 28, 2026

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.