Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद की ध्यान मुद्रा की प्रतिमा का अनावरण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद की ध्यान मुद्रा की प्रतिमा का अनावरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वामी विवेकानंद की ध्यान मुद्रा की प्रतिमा का अनावरण आगामी 12 जनवरी, 2023 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद की ध्यान मुद्रा की प्रतिमा का अनावरण

     

    टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर और श्री कृष्ण मंदिर की तलहटी पर स्वामी विवेकानंद की ध्यान मुद्रा की प्रतिमा का अनावरण आगामी 12 जनवरी, 2023 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया जाएगा। 12 जनवरी को देशभर में युवा दिवस मनाया जाता है। विधायक सरयू राय ने आज उस स्थल का मुआयना किया जहाँ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जानी है। यह प्रतिमा जनसहयोग से स्थापित की जा रही है, कारण कि विधायक निधि से प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन ने निधि का आवंटन नहीं किया है।

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दिनांक 6 जनवरी, 2023 को इस बारे में पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त को पत्र के माध्यम से इस स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए विधायक निधि से राशि विमुक्त करने हेतु आवश्यक कारवाई करने का अनुरोध किया था। परंतु इस बारे में अभी तक जिला प्रशासन ने निधि विमुक्त करने की दिशा में कोई कारवाई नहीं किया है। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने पुनः 14 अक्टूबर, 2022 को उप विकास आयुक्त को एक पत्र लिखकर श्री भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पार्क का निर्माण करने के लिए विधायक निधि से राशि विमुक्त करने की अनुशंसा किया था। परंतु इस पर भी जिला प्रशासन द्वारा क्या कारवाई की गयी है इसकी भी ठोस सूचना नहीं है।

     

    जहाँ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जानी है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क की स्थापना की जानी है, वह स्थान टेल्को के सबलीज क्षेत्र में है और मुख्यतः मंदिर की प्रबंधन समिति इसकी देखरेख करती है। इस स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने और पार्क के रूप में विकास करने के बारे में न तो टाटा मोटर्स को कोई आपत्ति है और न ही मंदिर प्रबंधन समिति को।

     

    उल्लेखनीय है कि गत 12 जनवरी, 2022 को इस स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया था, जिसमें जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी एवं मंदिर प्रबंधन समिति के लोग उपस्थित थे तथा इसकी जानकारी टाटा मोटर्स प्रबंधन को भी दी गयी थी। आश्चर्य है कि जिस स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने तथा पार्क के निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं है जिला प्रशासन ने उस स्थल पर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए मात्र एक पत्र भेजकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लिया है।

    प्रासंगिक स्थल पर प्रतिमा के लए चबुतरा बनाने का कार्य कल दोपहर 12.30 बजे आरंभ किया जाएगा और स्वामी विवेकानंद की ध्यान मुद्रा की एक प्रतिमा 10 जनवरी, 2023 से पहले तैयार कर ली जाएगी। आगामी 12 जनवरी, 2023 को इस स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित करके इसका अनावरण किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में राज्य वासियों को दी कई सौगाते
    Next Article बीते तीन सालों में हेमंत सरकार की रिकॉर्ड उपलब्धि : सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    August 7, 2026

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    August 7, 2026

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.