Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » COVID-19: भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 8380 मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 5164 हुई
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    COVID-19: भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 8380 मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 5164 हुई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 4.0 का रविवार 31 मई को आखिरी दिन है, वहीं कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 193 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,164 हो गई है. एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 8,380 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,82,143 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 89,995 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, 86,983 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 47.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं. संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.शनिवार सुबह से अब तक 193 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है जिनमें से महाराष्ट्र में 99, गुजरात में 27, दिल्ली में 18, मध्यप्रदेश और राजस्थान में नौ-नौ, पश्चिम बंगाल में सात, तमिलनाडु और तेलंगाना में छह-छह, बिहार में पांच, उत्तर प्रदेश में तीन, पंजाब में दो और हरियाणा एवं केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.इस वैश्विक महामारी से देश में कुल 5,164 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से सबसे अधिक 2,197 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई. इसके बाद गुजरात में 1,007, दिल्ली में 416, मध्यप्रदेश में 343, पश्चिम बंगाल में 309, उत्तर प्रदेश में 201, राजस्थान में 193, तमिलनाडु में 160, तेलंगाना में 77 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई.कर्नाटक में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 48, पंजाब में 44, जम्मू-कश्मीर में 28, हरियाणा में 20, बिहार में 20, केरल में नौ और ओडिशा में सात है. हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई जबकि चंडीगढ़ और असम में अब तक चार-चार लोगों ने जान गंवाई है.स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 65,168 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 21,184, दिल्ली में 18,549, गुजरात में 16,343, राजस्थान में 8,617, मध्यप्रदेश में 7,891 और उत्तर प्रदेश में 7,445 लोग इस बीमारी की चपेट में आए.पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 5,13, बिहार में 3,636, आंध्र प्रदेश में 3,569, कर्नाटक में 2,922, तेलंगाना में 2,499, जम्मू कश्मीर में 2,341, पंजाब में 2,233, हरियाणा में 1,923 और ओडिशा में 1,819 है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्हाइट हाउस तक पहुंची हिंसा की आँच,बंकर में पहुंचाये गये राष्ट्रपति ट्रंप
    Next Article 900 रुपये से कम की EMI पर खरीदें नई गाड़ी, मारुति सुजुकी का नया प्लान

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.