Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को मानगो राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाइओवर) परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

    करीब 10 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर को जमशेदपुर की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना पूरी होने के बाद मानगो, डिमना चौक और आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    निरीक्षण के दौरान सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि परियोजना का कुछ हिस्सा वन विभाग की भूमि से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने से काम की गति धीमी हुई है। उन्होंने राज्य सरकार और वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनुमति और भूमि उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी। इससे रोजाना हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यात्रा का समय भी कम होगा।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा और वर्ष 2026 के अंत तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.
    Next Article गिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर

    Related Posts

    गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    June 10, 2026

    दक्षिण पचुवारा कोल ब्लॉक के विरोध में दुमका में धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    June 10, 2026

    पाकुड़ में गांजा बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 51 ग्राम गांजा बरामद

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    दक्षिण पचुवारा कोल ब्लॉक के विरोध में दुमका में धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    पाकुड़ में गांजा बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 51 ग्राम गांजा बरामद

    बंगाल बिहार के बाद झारखंड में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा एसआईआर को बना रही है हथियार।

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    गिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.