Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026Updated:June 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    लाठी-डंडों और पत्थरों से हुआ हमला, गांव में तनाव का माहौल

    गिरिडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह चकमंजो गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विवादित जमीन पर कब्जे और स्वामित्व को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों तथा पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

    संघर्ष के दौरान कई लोगों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
    चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है।

    घटना की जानकारी मिलने पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है तथा विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।Q

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद
    Next Article खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    Related Posts

    परिमल नाथवानी के नामांकन पर बवाल, तकनीकी गड़बड़ी को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    June 10, 2026

    दक्षिण पचुवारा कोल ब्लॉक के विरोध में दुमका में धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिमल नाथवानी के नामांकन पर बवाल, तकनीकी गड़बड़ी को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    दक्षिण पचुवारा कोल ब्लॉक के विरोध में दुमका में धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    पाकुड़ में गांजा बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 51 ग्राम गांजा बरामद

    बंगाल बिहार के बाद झारखंड में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा एसआईआर को बना रही है हथियार।

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    गिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.