Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड पहुंचे जमशेदपुर, जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा- मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड पहुंचे जमशेदपुर, जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा- मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड पहुंचे जमशेदपुर, जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा- मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल

    जमशेदपुर। महिला, युवा, किसान के हितों की चिंता करते हुए सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ मोदी सरकार ने सभी वर्ग को ध्यान रखते हुए कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इन 8 वर्षों में महिला, किसान, युवा, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग का ध्यान रखा और कल्याणकारी योजनाओं के जरिये हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। उपरोक्त बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड ने भाजपा जिला कार्यालय में कही। वे मंगलवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड ने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व स्वागत से आनंदित हूँ। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही उन्होंने जमशेदपुर में दिनभर के कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 8 साल के कार्यकाल में यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार हो तो महत्वपूर्ण फैसलों की बदौलत देश की दशा और दिशा बदली जा सकती है। इन 8 सालों में मोदी सरकार हर मोर्चे पर पूर्ण रूप से खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष कोरोना महामारी और इससे कमजोर होती इकोनॉमी जैसी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन इन चुनौतियों से जूझते हुए केंद्र सरकार ने देश की विकास यात्रा को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास की दौड में पीछे छूट रहे जम्मू-कश्मीर व लद्दाख से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करके 70 साल की टीस को खत्म करने का काम किया। जिससे जम्मू-कश्मीर विगत ढाई वर्ष से देश का अभिन्न अंग बनकर विकास यात्रा पर निकल चुका है। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के भगवान श्रीराम जन्मभूमि विवाद का निपटारा होते ही मोदी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास बोर्ड गठित कर करोडों देशवासियों की जनभावनाओं के अनुरूप निर्माण शुरू करवाया है। देश की सांस्कृतिक राजधानी दिव्य नगरी काशी को भव्य काशी का स्वरूप दिया जाना ऐतिहासिक पहल है। कहा कि पीएम मोदी की राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं विदेशी कूटनीतिक तौर पर नई पहचान विकसित हुई है। जिससे देश के अंदर ही नहीं, अपितु वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत छवि बनी है।

    वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों का समान रूप से खयाल रखा है। केंद्र सरकार की नीतियों से देश का हर वर्ग खुशहाल और समृद्ध बन रहा है। उन्होंने कहा कि कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम के स्वास्थ्य सुविधाओं केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। जिसपर केंद्रीय मंत्री ने सभी सुविधाओं को बहाल करने हेतु जिला उपायुक्त को समस्याओं को सूचीबद्ध कर राज्य सरकार से केंद्र को भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि देश में विकास की यह यात्रा आगामी दिनों में यूँ ही अनवरत चलती रहेगी।

    इससे, पहले जिला कार्यालय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, फूलमालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।

    इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शुक्ल, देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडेय, भूपेंद्र सिंह, जिला पदाधिकारी बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, नीरज सिंह, समेत मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, अजय सिंह, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, अभिमन्यु सिंह, अशोक सामंत, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, रमेश नाग, उमेश साव, विकास शर्मा, शशांक शेखर, महावीर सिंह, मृत्यंजय यादव, मिथिलेश साव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधार्मिक संगठनों में सर्वाधिक रक्तदान करने का सम्मान
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.