Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सभी राज्यों में बनाएगी सरकार : नड्डा
    Breaking News Headlines राजनीति

    पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सभी राज्यों में बनाएगी सरकार : नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सभी राज्यों में बनाएगी सरकार : नड्डा
    नई दिल्ली :  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का स्वागत करते हुए यह दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सभी राज्यों में सरकार बनाएगी।

    चुनाव आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सभी राज्यों में सरकार बनाएगी और आगामी 5 वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध भाव से काम करेगी।”

     

     

     

    आपको बता दें कि सोमवार को चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे एक ही दिन 3 दिसंबर को आएंगे।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में चुनाव की तारीखों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि मिजोरम में राज्य के विधान सभा चुनाव के लिए 7 नवंबर, मध्य प्रदेश में विधान सभा के चुनाव के लिए 17 नवंबर, राजस्थान में विधान सभा चुनाव के लिए 23 नवंबर और तेलंगाना में विधान सभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा।

     

     

     

    वहीं छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के लिए दो चरणों में 7 नवंबर को 20 सीटों पर और 17 नवंबर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

    पांचों राज्यों में एक ही दिन, 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला मुख्यालय पर जाहिरा बस्ती की दर्जनों महिलाओं ने किया प्रदर्शन ,उपायुक्त से इंसाफ की लगाई गुहार
    Next Article सिदगोड़ा: टाउन हॉल सभागार मे आगामी दुर्गा पूजा कों लेकर जिला प्रशाशन एवं केंद्रीय शांति समिति की बैठक

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.