भाजपा करमाटाड़ मंडल इकाई के द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंडल के नेतृत्व में सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन, जिले के उपायुक्त फैज अहमद हक व जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का पुतला संयुक्त रूप से दहन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने बताया कि विगत दिनों करमाटॉर थाना अंतर्गत फिटकोरिया गांव व नारायणपुर थाना अंतर्गत टोपाटॉड़ और लखनुडीह में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुस्लिम समुदाय के द्वारा जो आतंक मचाया गया वह असंवैधानिक है। इन सबके बावजूद अभी तक किसी प्रकार का प्रशासनिक करवाई नही होना जिले के उपायुक्त की कार्यशैली को दर्शाता है। मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मितेश साह ने कहा कि विगत दिनों प्रतिमा विसर्जन को देखकर यह नही लग रहा है कि जामताड़ा में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है। मितेश साह ने कहा कि इस तरह की घटनाएं मुगलों के राज में हुआ करती थी। लेकिन आज सरकार के सह पर जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई करवाई नही होना उनकी संलिप्तता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत मे विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है , लेकिन सूबे की सरकार इस व्यवस्था को दागदर करने में लगी है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अनूप राय ने कहा कि हजारीबाग के बरही में प्रतिमा विसर्जन देखने आए युवक रूपेश पांडेय को मुसलमानों द्वारा मौत के घाट उतार दिया, लेकिन सरकार के द्वारा सख्ती से निपटने के बजाय 3 दिनों तक इंटरनेट को बन्द कर आम लोगो को परेशान करने का काम किया गया।ओबीसी मोर्चा का संथाल परगना प्रभारी पप्पू मंडल ने कहा कि जब से इस राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है। पर्व त्यौहार में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है ।इस सरकार के द्वारा एक विशेष समुदाय को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है, जो की असंवैधानिक है । उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन को चेतावनी देना चाहता हूं कि वह एक समुदाय को संरक्षण देने का काम करना बंद करें ।ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो । मौके पर भाजपाइयों ने हेमन्त सोरेन मुर्दाबाद, फैज अक अहमद मुर्दाबाद, इरफान अंसारी मुर्दाबाद, रूपेश पांडेय के हत्यारे को फाँसी दो , भारत माता की जय आदि गगन चुम्बी नारे लगा रहे थे। मौके पर बजरंग दल के संयोजक राकेश पाल, विजय भगत, बासुदेव मंडल, भाजपा के धनंजय मंडल राहुल मंडल, भूदेव मंडल,रोहित साह,हरे राम यादव,प्रकाश यादव, आनंद रवानी, प्रवीण श्रीवास्तव , सागर दास, विजय रजक, विजय राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंडल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, जामताड़ा विधायक व जामताड़ा उपायुक्त का संयुक्त रूप से किया गया पुतला दहन
Previous Articleदो लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज
Next Article नारी सम्मान के लिए भारत में बने कड़े क़ानून:हरविंदर

