Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबंद्ध विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के दिए निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबंद्ध विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबंद्ध विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के दिए निर्देश

    समाहरणालय सभागार, जमसेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि एवं संबंद्ध विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, बीज वितरण के अलावे उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग के योजनाओं में प्रगति लाने का निदेश दिया गया। मौके पर अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एन.ई.पी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन मौजूद रहे।
    जिला कृषि पदाधिकारी को पी.एम किसान योजना के लाभुक किसानों का ई-केवाईसी तथा झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना एवं झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के तहत लाभुक किसानों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी करने का निदेश दिया गया। साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को के.सी.सी. के आवेदनों को जल्द स्वीकृती देने का निदेश दिया गया। कृषि विभाग द्वारा दो महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत धान में 30 प्रतिशत कम वर्षा के कारण कम आच्छादित क्षेत्रों में 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण किया जायेगा।
    उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग के पदाधिकारी को अपने विभागीय योजनाओं को अभिसरण के तहत जेएसएलपीएस के सखी मण्डल से जोड़ने का निदेश दिया गया। मत्स्य विभाग के अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के मेढ़ों पर वृक्षारोरण करने एवं मत्स्य विभाग के मत्स्य सहयोग समितियों में जेएसएलपीएस के महिला समूहों को जोड़ने का निदेश दिया गया। साथ ही जीरा उत्पादन में इच्छुक किसानों या कृषक समूहों का चयन कर उन्हें जीरा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने का निदेश दिया।

    जिला सहकारिता पदाधिकारी को रबी मौसम के पूर्व जिले को आवंटित सरसों एवं तोरी का बीज के लिए लैम्पस के माध्यम से बीज विक्रय हेतु ड्राफ्ट लगाने का निदेश दिया गया ताकि अनाच्छादित किसान ऊपरी जमीन पर सरसों का बुआई कर धान से होने वाले आय की भरपाई कर सकें। अपर उपायुक्त द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को पटमदा प्रखण्ड में भवन निमार्ण प्रमण्डल द्वारा निर्मित कोल्ड स्टोरेज रूम को तत्काल अपने अधीन लेने का आदेश दिया गया।

    बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय प्रताप तिर्की , जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, भूमि संरक्षण कार्यालय के प्रतिनिधि, पणन सचिव चाकुलिया बाजार समिति एवं पणन सचिव जमशेदपुर बाजार समिति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने नदी घाटों, प्रतिमा विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा 2022 के समापन पर जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा के कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.