Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    आज दिनांक 22.09.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री ईसीएल के बंद पड़े खदानों में अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गढ्ढों की भराई के बारे में उपायुक्त द्वारा जीएम पांडेश्वर से जानकारी ली गई। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि अब तक 30 गड्ढों की भराई की जा चुकी हैं।

    अवैध खनन को लेकर अवैध तरीके से बनाए मुहानों के कारण कई तरह की समस्याएं होती हैं, दुर्घटना आदि होते रहते हैं। वहीं उन्होंने इसे रोकने हेतु स्थानीय थाना से समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन को रोकने हेतु मॉनिटरिंग करने तथा खनन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग अधिक से अधिक करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

    साथ ही उपायुक्त द्वारा स्थानीय लोगों को कोयला का अवैध खनन नहीं करने हेतु जागरूक करने का भी निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया एनजीटी एक्ट द्वारा 10 जून से आगामी 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर पूर्णतः रोक है। जिसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को लगातार औचक निरीक्षण कर जब्त बालू एवं गाड़ी को सीज कर एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    वहीं एसपी माइंस चितरा से रेलवे साइडिंग जामताड़ा तक कोयला प्रेषण की समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गई साथ ही कहा कि औचक निरीक्षण करते रहे।

    बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोयला के अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन एवं व्यापार की रोकथाम से संबंधित कुल 18 मामले सामने आए, जिसमे सभी संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पत्थर के अवैध खनन परिवहन एवं व्यापार की रोकथाम हेतु कुल 24 मामले सामने आए तथा 17 मामलों में खनिज मूल्य की दुगुनी राशि एवं बालू खनिज के अवैध खनन हेतु कुल 23 मामले सामने आए जिसमे 11 मामलों में प्राथमिकी तथा 12 मामलों में खनिज मूल्य की दुगुनी राशि वसूल किया गया। बालू भंडारण के 3 मामला प्रकाश में आए जिसमें 9500 घनफीट है।

    उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को प्रतिदिन वाहन जांच करने का निर्देश दिया साथ ही ईसीएल चितरा से रेलवे साइडिंग में कोयला ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों के कागजातों, नंबर प्लेट, डंफर आदि के जांच हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को लगातार चेकिंग अभियान चलाएं एवं नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा, महाप्रबंधक ईसीएल पांडेश्वर, डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाननीय राज्यपाल रमेश बैस एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर सीआरपीएफ (190 बटालियन) के शहीद जवान श्री चितरंजन कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    Next Article पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज कुंडहित प्रखंड के सिंहवाहिनी मंदिर पर्यटन स्थल मे साफ सफाई, डस्टबिन वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन साथ ही मुखिया सम्मलेन का भी आयोजन किया गया

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.