Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक तथा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक तथा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।* उपायुक्त द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा। समारोह में कोरोना संक्रमण के मद्दनेजर कोविड-19 के नियमों का सख्त अनुपालन करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। उन्होने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त द्वारा गोपाल मैदान के मुख्य द्वार पर सौनिटाइजर की उपलब्धता तथा मैदान में विभिन्न स्थानों पर भी सैनिटाइजर रखने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह तथा सभी सरकारी कार्यालयों में खादी के कपड़े का राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि समारोह की भव्यता बनाते हुए मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

    बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को निदेष दिया गया कि परेड में शामिल हो रही सभी टुकड़ियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए परेड का रिहर्सल करने का निर्देश दिया गया तथा गणतंत्र दिवस के दिन विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के सफल संधारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

    गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में इस वर्ष 5 टुकड़ियां शामिल होंगी जिसमें 1 प्लाटून जैप6, 3 प्लाटून जिला पुलिस बल तथा 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक बल शामिल है। परेड में शामिल टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास 20, 21, 22, 23 एवं 24 जनवरी को होगा। 24 जनवरी को ही परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

    सिविल सर्जन को मुख्य समारोह स्थल पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने एवं अग्निशमन दस्ता की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी अग्निशामक पदाधिकारी को दी गई।

    गोपाल मैदान में मुख्य समारोह के आयोजन संबंधी तैयारियों के लिए आयोजन समिति गठित की गई। समिति में उप-विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, महाप्रबंधक जमशेदपुर टाउन सर्विसेज जुस्को, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 को मुख्य रूप से शामिल किया गया।

    बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, आरक्षी उपाधिक्षक मुख्यालय 1 एवं 2, आरक्षी उपाधिक्षक सी.सी.आर., विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस, जुस्को/टाटा कंपनी के प्रतिनिधि, एलडीएम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यार्थियों को हौसला अफजाई करने पहुंची कमेटी
    Next Article सोनिया ने पंजाब CM से कहा मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, उनकी सुरक्षा में लापरवाही के जिम्मेदारों पर एक्शन लें

    Related Posts

    तेज रफ्तार अपाची बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मेघौल में मातम

    September 13, 2026

    भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, शोक की लहर

    September 13, 2026

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेज रफ्तार अपाची बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मेघौल में मातम

    दिव्यांग युवक को अपराधियों ने मुंह में मारी गोली हालत नाजुक

    भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, शोक की लहर

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    पर्युषण महापर्व : आत्मशुद्धि से आत्मजागरण की ओर

    यूसीआईएल जादूगोड़ा माइंस की ठेका व्यवस्था पर सवाल, जांच की मांग

    अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबोट से आसान होगा जन शिकायतों का समाधान 15 सितंबर को उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे सेवा का शुभारंभ, जारी होगा व्हाट्सऐप नंबर

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों की बैठक आज, विक्रेताओं को धमकी और कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.