Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    *डीबीएमएस, कदमा स्थित बूथ संख्या 102, 103, 104 तथा जुस्को स्कूल, कदमा स्थित बूथ संख्या 106, 107, 108 एवं 109 का लिया जायजा*

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल श्री रवि रंजन कुमार बिक्रम एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से कदमा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीबीएमएस, कदमा स्थित बूथ संख्या 102, 103 एवं 104 तथा जुस्को स्कूल, कदमा स्थित बूथ संख्या 106, 107, 108 एवं 109 का जायजा लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।

    निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रपत्रों के संधारण, मतदाताओं से संपर्क की स्थिति तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत कवरेज के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है। इसके लिए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना, अपात्र अथवा स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों का नियमानुसार निष्पादन तथा आवश्यक संशोधन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।

    निरीक्षण के दौरान उपस्थित मतदाताओं से भी बातचीत कर अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन करने और आवश्यक होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। संबंधित बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए तथा आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद
    Next Article बढ़ते अपराध के विरोध में बंद को सफल बनाने वाले सभी व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों का आजसू ने जताया आभार

    Related Posts

    बढ़ते अपराध के विरोध में बंद को सफल बनाने वाले सभी व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों का आजसू ने जताया आभार

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बढ़ते अपराध के विरोध में बंद को सफल बनाने वाले सभी व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों का आजसू ने जताया आभार

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.